फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: भारी बारिश से लेकर विश्व नेताओं के रात्रिभोज तक, तस्वीरों में देखें जी20 शिखर सम्मेलन के 10 खास पल

Tue, 12 Sep 2023 04:13 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जी20 शिखर सम्मेलन के 18वें सत्र का आयोजन नई दिल्ली में किया गया था। दो दिन के कार्यक्रम में विश्वभर के नेताओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन की शुरुआत नौ सितंबर को हुई थी और 10 सितंबर को खत्म हुआ।
विज्ञापन
1 of 11
G20 Summit - फोटो : Social Media
जी20 शिखर सम्मेलन के 18वें सत्र का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। दो दिन के कार्यक्रम में विश्वभर के नेताओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन की शुरुआत नौ सितंबर को हुई थी और 10 सितंबर को इसका अंत हुआ। जी20 सम्मेलन को राजधानी दिल्ली में स्थित प्रगति मैदान में भारत मंडपम प्रदर्शनी-सम्मेलन केंद्र में आयोजित किया गया। सम्मेलन के दोनों ही दिन दिल्ली में भारी बारिश देखने को मिली। हालांकि, इसके बावजूद जी20 सम्मेलन में नेताओं की चहलकदमी ने इसकी छटा को दुनियाभर में फैला दिया। यहां देखें जी20 से जुड़ी 10 सबसे खास पल...
विज्ञापन

2 of 11
G20 Summit - फोटो : Social Media
जी20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में विश्वभर के नेताओं के स्वागत में भारत की संगीत विरासत का मनमोहक प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

3 of 11
G20 Summit - फोटो : Social Media
जी20 शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं के जीवनसाथियों ने नई दिल्ली के जयपुर हाउस में एक विशेष दोपहर के भोजन का आनंद लिया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी (एनजीएमए) में सांस्कृतिक रूप से समृद्ध कलाकृतियों का एक निर्देशित दौरा भी किया।
 

4 of 11
राजघाट पर पीएम मोदी व अन्य। - फोटो : ANI
जी20 शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन पीएम मोदी समेत सभी आमंत्रित नेता राजघाट स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल पहुंचे। यहां उन्होंने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

5 of 11
G20 Summit - फोटो : Social Media
पीएम मोदी ने महात्मा गांधी मेमोरियल में सभी नेताओं को व्यक्तिगत रूप से खादी अंगवस्त्रम पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान वे सभी नेताओं के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर खड़े भी हुए।
विज्ञापन

6 of 11
G20 Summit - फोटो : Social Media
राजघाट में पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ कुछ समय बिताया। जहां तीनों ही नेताओं ने आपस में बातचीत भी की।
विज्ञापन

7 of 11
G20 Summit - फोटो : Social Media
पीएम मोदी, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बग्गा, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला द सिल्वा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और अमेरिक के राष्ट्रपति जो बाइडन एक साथ जी20 सम्मेलन के दौरान एक समूह तस्वीर के लिए एकत्र हुए।
 

8 of 11
G20 Summit - फोटो : Social Media
अफ्रीकी संघ को जी20 का स्थाई सदस्यता मिलने के बाद भारत मंडपम में पीएम मोदी ने गले मिलकर संघ के अध्यक्ष अजाली असौमानी को बधाई दी।

9 of 11
Rishi Sunak - फोटो : ANI
जी20 सम्मेलन से इतर ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ अक्षरधाम मंदिर दर्शन करने पहुंचे।

10 of 11
G20 Dinner Party - फोटो : ANI
जी20 सम्मेलन के रात्रिभोज में ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज अपनी पत्नी जोडी हेडेन और पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेते दिखे।
विज्ञापन

11 of 11
G20 Summit - फोटो : Social Media
रविवार को जी20 शिखर सम्मेलन का समापन करते हुए पीएम मोदी ने ब्राजील को अगले साल की अध्यक्षता सौंपी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें