फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 डिनर की नई तस्वीरें: शेख हसीना के साथ नजर आईं स्मृति, ऋषि सुनक ने हिंदुस्तानी अंदाज में किया अभिवादन

Tue, 12 Sep 2023 04:04 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की मेजबानी में नौ और 10 सितंबर को दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। नौ सिंतबर को ही विदेशी मेहमानों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से रात्रिभोज आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
1 of 11
जी20 रात्रिभोज - फोटो : ANI
जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान हुए रात्रिभोज की नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में देश और दुनिया के नेता हल्के-फुल्के अंदाज में नजर आ रहे हैं। रात्रिभोज के दौरान कई केंद्रीय मंत्री बांग्लादेश की प्रधानमंत्री से लेकर ब्रिटेन के पीएम तक के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि भारत की मेजबानी में नौ और 10 सितंबर को दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसके पहले दिन विदेशी मेहमानों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से रात्रिभोज आयोजित किया गया था। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंचे थे। इन्हीं मुलाकातों की कुछ नई तस्वीरें भी अब सामने आई हैं। आइये इन अनदेखी तस्वीरों के देखते हैं...
 
विज्ञापन

2 of 11
जी20 रात्रिभोज - फोटो : AMAR UJALA
जी20 में बांग्लादेश को बतौर अतिथि देश बुलाया गया था। देश का प्रतिनिधित्व करने पहुंचीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी रात्रिभोज का हिस्सा बनीं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय रेल और कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश से मुलाकात की। एक अन्य तस्वीर में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से बात करती दिख रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 11
जी20 रात्रिभोज - फोटो : AMAR UJALA
बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। 

4 of 11
जी20 शिखर सम्मेलन गाला डिनर - फोटो : AMAR UJALA
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयोजित रात्रिभोज में कई महिलाएं और फर्स्ट लेडी पारंपरिक भारतीय परिधानों में नजर आईं। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की पत्नी युको शनिवार को जी-20 रात्रिभोज में शामिल होने के लिए साड़ी पहनकर भारत मंडपम पहुंचीं। 
विज्ञापन

5 of 11
जी20 शिखर सम्मेलन गाला डिनर - फोटो : AMAR UJALA
डिनर के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की पत्नी और प्रथम महिला युको से मिले।
विज्ञापन

6 of 11
जी20 शिखर सम्मेलन गाला डिनर - फोटो : AMAR UJALA
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने गाला डिनर के दौरान जी20 प्रतिनिधि के साथ बातचीत की।
विज्ञापन

7 of 11
जी20 शिखर सम्मेलन गाला डिनर - फोटो : AMAR UJALA
गाला डिनर के दौरान नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक के साथ बातचीत करते नजर आए। 
 

8 of 11
जी20 शिखर सम्मेलन गाला डिनर - फोटो : AMAR UJALA
G20 सम्मेलन में कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत किया। रात्रिभोज में विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा और उनकी पत्नी रितु बंगा केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए दिखे। 
 

9 of 11
जी20 रात्रिभोज - फोटो : AMAR UJALA
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डिनर के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ बातचीत की।

10 of 11
जी20 रात्रिभोज - फोटो : AMAR UJALA
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जी20 रात्रिभोज में शामिल हुए। इस दौरान वह केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले और बातचीत की। 
विज्ञापन

11 of 11
जी20 रात्रिभोज - फोटो : AMAR UJALA
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की भी मुलाकात हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें