स्पेन निर्मित टैल्गो ट्रेन का भारत में पहला ट्रायल 29 मई से बरेली-मुरादाबाद रेल मार्ग पर होगा। इस ट्रायल के लिए डिब्बे भारत आ गए हैं। टैल्गो ट्रेन का पहला ट्रायल 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से किया जाएगा। इस दौरान ट्रेन के कंपन का टेस्ट होगा। टैल्गो ट्रेन का अगला ट्रायल मथुरा-पलवल और दिल्ली-मुंबई रूट पर 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से होगा। वैसे इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 200 से 250 किलोमीटर तक है। साथ ही इनके परिचालन में 30 प्रतिशत कम ऊर्जा खपत होती है। आइए जानते हैं इस ट्रेन के बारे में खास बातें।
विज्ञापन
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन का पहला ट्रायल 25 को, प्लेन जैसी सुविधाएं हैं इसमें, जानें खास बातें
2 of 9
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन
- फोटो : Talgotrain.com
टेल्गो ट्रेन में सीटें विमान की तरह होती है। सीटों के बीच एक ब्रीफकेस से अधिक कुछ नहीं रखा जा सकता।
विज्ञापन
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन का पहला ट्रायल 25 को, प्लेन जैसी सुविधाएं हैं इसमें, जानें खास बातें
3 of 9
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन
- फोटो : Talgotrain.com
टैल्गो ट्रेन के कोच राजधानी और शताब्दी जैसी रेलों के कोच (एलएचबी) की तुलना में बेहद सस्ते हैं। इनकी मेटेनेंस पर भी कम खर्चा आता है। एक अनुमान के मुताबिक, टैल्गो ट्रेन के कोच एलएचबी कोच की तुलना में तकरीबन एक करोड़ रुपए सस्ते हैं।
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन का पहला ट्रायल 25 को, प्लेन जैसी सुविधाएं हैं इसमें, जानें खास बातें
4 of 9
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन
- फोटो : Talgotrain.com
टैल्गो ट्रेन कई मामलों में जापान की हाई स्पीड ट्रेनों से भी आगे है। जापान की हाई स्पीड रेल के लिए महंगे ट्रैक की जरूरत होती है, जबकि टैल्गो ट्रेन को भारत में बने ट्रैक में थोड़ा-बहुत बदलाव करके चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन का पहला ट्रायल 25 को, प्लेन जैसी सुविधाएं हैं इसमें, जानें खास बातें
5 of 9
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन
- फोटो : Talgotrain.com
टैल्गो ट्रेन में हर यात्री के लिए टेबल, रीडिंग लाइट, ऑडियो, एंटरटेनमेंट कंट्रोल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन का पहला ट्रायल 25 को, प्लेन जैसी सुविधाएं हैं इसमें, जानें खास बातें
6 of 9
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन
- फोटो : Talgotrain.com
टैल्गो ट्रेन की एक और खासियत यह है कि इसके इंटीरियर पर मौसम का कोई असर नहीं पड़ सकता है। फिर चाहे तापमान 50 डिग्री हो या माइनस 20 डिग्री।
विज्ञापन
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन का पहला ट्रायल 25 को, प्लेन जैसी सुविधाएं हैं इसमें, जानें खास बातें
7 of 9
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन
- फोटो : Talgotrain.com
टैल्गो ट्रेन के हर कोच में नहाने की व्यवस्था, रेस्त्रां और कैफेटेरिया हैं।
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन का पहला ट्रायल 25 को, प्लेन जैसी सुविधाएं हैं इसमें, जानें खास बातें
8 of 9
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन
- फोटो : Talgotrain.com
टैल्गो स्पेन के रेलवे सेक्टर की बड़ी कंपनियों में एक है। इसकी शुरुआत मई 1941 में हुई थी। आज लगभग पूरी दुनिया में इसका कारोबार फैला है। टैल्गो का मुख्यालय मैड्रिड में है।
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन का पहला ट्रायल 25 को, प्लेन जैसी सुविधाएं हैं इसमें, जानें खास बातें
9 of 9
टैल्गो हाई स्पीड ट्रेन
- फोटो : Talgotrain.com
रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने पिछले दिनों संसद में बताया था कि टेल्गो ट्रेन के ट्रायल का मकसद दिल्ली-मुंबई के बीच लगने वाले समय में 5 घंटे की कटौती करना है। दिल्ली से मुंबई का सफर ट्रेन करने में इस समय 17 घंटे का समय लगता है।