खबरों की दुनिया में बुधवार (25 मई) को काफी हलचल रही। इस दौरान कुछ ऐसे चेहरे भी रहे, जिनकी वजह से देश की राजनीति में उतार-चढ़ाव भी देखा गया। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई। आज इस कॉलम की पहली कड़ी में हम आपको कपिल सिब्बल, राहुल गांधी और यासीन मलिक के बारे में बता रहे हैं।