खबरों की दुनिया में शनिवार को काफी हलचल रही। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगियों की राहें अलग हो गईं। इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का विदाई समारोह राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया गया। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।