फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faces Of The Day: कुलदीप बिश्नोई को क्रॉस वाटिंग की सजा, महाराष्ट्र में चला फडणवीस का जादू और जॉनी डेप ने किया पैसे लेने से इनकार

Sat, 11 Jun 2022 08:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
विज्ञापन
1 of 5
Faces Of The Day - फोटो : Amar Ujala
देश में शनिवार को राज्यसभा चुनाव के नतीजे चर्चा में रहे। इसमें भी हरियाणा के कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
विज्ञापन

2 of 5
Kuldeep Bishnoi - फोटो : Amar Ujala
कुलदीप बिश्नोई
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में अपनी अंतरात्मा की आवाज पर क्रॉस वोटिंग करने वाले वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष से बिश्नोई की सदस्यता खत्म करने की भी सिफारिश करेगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 5
Devendra Fadanvis - फोटो : Amar Ujala
देवेंद्र फणडवीस
चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर नतीजे शुक्रवार देर रात आ गए। राजस्थान में कांग्रेस अपनी तीनों उम्मीदवार जिताने में सफल रही। वहीं, हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे। राजस्थान में भाजपा विधायक ने कांग्रेस के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की तो हरियाणा में कांग्रेस विधायक ने भाजपा समर्थित निर्दलीय के पक्ष में वोट दिया। पढ़ें पूरी खबर

4 of 5
Babar Azam - फोटो : Amar Ujala
बाबर आजम
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने विंडीज को 120 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने कप्तान बाबर आजम के 77 रन की बदौलत 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 275 रन बनाए। जवाब में विंडीज की टीम 155 रन पर ही ऑलआउट हो गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Johnny Depp - फोटो : Amar Ujala
जॉनी डेप
हॉलीवुड फिल्म 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' फेम जॉनी डेप पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ में चल रहे तनाव के कारण सुर्खियों में हैं। छह हफ्तों तक चले इस लंबे केस के बाद कोर्ट ने जॉनी के पक्ष में फैसला सुनाने के साथ-साथ एम्बर हर्ड को करीब 10 मिलियन डॉलर मुआवजे के तौर पर चुकाने का आदेश दिया था। लेकिन अब जॉनी की तरफ से एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसे सुन एम्बर ने हैरान रह गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें