फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उथल-पुथल: भूकंप से दहल गया असम, दीवारें ढहीं, सड़कों में पड़ीं दरारें, तस्वीरों में देखें तबाही

Wed, 28 Apr 2021 03:32 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

भूकंप का केंद्र बिंदु असम का सोनितपुर रहा, जहां भूमि के अंदर हुई उथल-पुथल के कारण कई इलाकों में दीवारें ढह गईं। वहीं, कई जगह पेड़ भी धराशायी हो गए। भूकंप के कारण काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन
1 of 4
गुवाहाटी के ताज विवांता होटल में भूकंप के झटकों से खिड़कियां टूटकर बिखर गईं - फोटो : ANI
असम के गुवाहाटी समेत पूर्वोत्तर में बुधवार (28 अप्रैल) को भूकंप का बड़ा झटका महसूस किया गया। यह भूकंप सात बजकर 51 मिनट पर आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.4 रही। भूकंप का केंद्र बिंदु असम का सोनितपुर रहा, जहां भूमि के अंदर हुई उथल-पुथल के कारण कई इलाकों में दीवारें ढह गईं। वहीं, कई जगह पेड़ भी धराशायी हो गए। भूकंप के कारण काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन

धरती के अंदर हुई तेज हलचल से फट गईं कई दीवारें

2 of 4
भूकंप के कारण दीवारों में आई दरार - फोटो : ANI
जानकारी के अनुसार सोनितपुर में 6.4 तीव्रता से उठे भूकंप के झटकों के कारण गुवाहाटी तक में नुकसान हुआ है। दरअसल, यहां एक रिहायशी इमारत की दीवारों में कई दरारें आ गईं।
विज्ञापन

असम के कई घरों की दिवारों को हुआ नुकसान

3 of 4
भूकंप की मार नहीं झेल सकीं दीवारें - फोटो : ANI
भूकंप का प्रभाव असम समेत उत्तर बंगाल में महसूस किया गया। गुवाहाटी में कई जगह बिजली गुल हो गई। बताया जा रहा है कि भूकंप के लगातार दो झटके महसूस किए गए। पहला झटका 7 बजकर 51 मिनट पर महसूस किया गया। इसके थोड़ी देर बाद एक और झटका महसूस किया गया। असम के कई घरों में दरारें आ गईं।
विज्ञापन

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने किया निरीक्षण

4 of 4
सकते में पड़े लोग - फोटो : ANI
गुवाहाटी के जिस रिहायशी इमारत में भूकंप के कारण दरारें आईं, वहां पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी निरीक्षण के लिए पहुंची। असम और उत्तर बंगाल में भूकंप का झटका महसूस करने वाले स्थानीय लोगों ने कहा कि कम से कम 30 सेकेंड तक झटका महसूस किया गया और उस दौरान इमारतें हिलती रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें