फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durga Puja 2020 : सिंदूर खेला की रस्म के बाद नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, देखें तस्वीरें

Mon, 26 Oct 2020 05:45 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
दुर्गा पूजा - फोटो : PTI
देश भर में कोरोना संक्रमण के चलते दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में कमी जरूर दिखी, लेकिन फिर भी भक्तों का उत्साह देखने लायक था। आस्था के महापर्व नवरात्र पर पंडालों में विराजी मां जगदंबा को सोमवार को विधि विधान से पूजन अर्चना कर भक्तों ने विदाई दी। पंडालों में सुबह की आरती के बाद महिलाओं ने मां का श्रृंगार कर सिंदूर खेला की रस्म निभाई। इसके बाद नम आंखों से मां को विदाई दी। आगे देखिए कुछ खास तस्वीरें...

विज्ञापन

2 of 9
दुर्गा पूजा - फोटो : PTI
विसर्जन से पहले मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। सभी नियमों का पालन करते हुए पूजा-अर्जना की गई।
विज्ञापन

3 of 9
दुर्गा पूजा - फोटो : PTI
महिलाओं ने मां को सिंदूर लगाने की परंपरा के साथ दर्पण विसर्जन सिंदूर खेला और दसवीं पूजा की रस्में निभाई गईं।

4 of 9
दुर्गा पूजा - फोटो : PTI
सिंदूर खेला की रस्म के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को जमकर सिंदूर लगाया। यह रस्म मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल में काफी प्रचलित है। हालांकि अब देश के विभिन्न हिस्सों में इसे अपनाया जाने लगा है।
विज्ञापन

5 of 9
दुर्गा पूजा - फोटो : PTI
मां दुर्गा की प्रतिमाओं को सावधानीपूर्वक नदियों और तालाबों में विसर्जित किया गया। इस दौरान सभी सावधानियां बरती गईं।
विज्ञापन

6 of 9
दुर्गा पूजा - फोटो : PTI
माता की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान महिलाओं ने भी इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई महिलाएं सिर पर कलश रखकर नदी के किनारों पर पहुंचीं और पूजा-अर्चना कर माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

7 of 9
दुर्गा पूजा - फोटो : PTI
बता दें कि माता की प्रतिमाएं बनाने के लिए मूर्तिकार लकड़ी के पटिए और लोहे की छड़ का इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं के सहारे प्रतिमा आकार लेती है। परंतु प्रतिमा के विसर्जन करने पर यह पानी के अंदर कई दिनों तक पड़े रहते हैं। ऐसे में प्रतिमा का विसर्जन किए जाने वाली जगहों पर पानी में जाते समय लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा जाता है।

8 of 9
दुर्गा पूजा - फोटो : PTI
कई स्थानों पर माता की प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं ने कृत्रिम रूप से बनाए गए तालाबों में विसर्जित किया। कई जगहों पर नदियों के बजाय ऐसे ही कृत्रिम तालाबों को उपयोग में लाया जाता है ताकि किसी भी तरह के हादसों की संभावना को टाला और पानी की बर्बादी को रोका जा सके।
विज्ञापन

9 of 9
दुर्गा पूजा - फोटो : PTI
देश के विभिन्न हिस्सों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को कुछ इस तरह जल में विसर्जित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें