फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Xcent हुई बंद! यहां जानें अभी भी कैसे खरीद सकते हैं यह कार

Mon, 26 Oct 2020 05:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai Xcent - फोटो : For Reference Only
Hyundai Xcent (ह्यूंदै एक्सेंट) कार बंद हो गई है। ह्यूंदै इंडिया की वेबसाइट पर अब कार नहीं दिखाई दे रही है। इसके साथ ही डीलरों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि इस कार को बंद कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक डीलरों का कहना है कि उन्हें लगभग छह महीने से Xcent की एक भी यूनिट नहीं मिली है। हालांकि ह्यूंदै मोटर्स इंडिया ने Xcent को बंद किए जाने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। 

वैसे भी, नई Hyundai Aura (ह्यूंदै ऑरा) के लॉन्च होने के बाद हुंडई Xcent की मांग कम हो गई थी। कंपनी ने इस कार के बीएस6 डीजल मॉडल के बारे में भी कोई घोषणा नहीं की। कंपनी ने पेट्रोल ऑटोमैटिक को लाइन-अप से भी हटा दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
2020 Hyundai Xcent - फोटो : For Reference Only
2014 में की गई थी लॉन्च
ह्यूंदै Xcent को जब साल 2014 में लॉन्च किया गया था तक इसके फीचर्स की वजह से इसकी काफी मांग देखी गई थी। यह कई ग्राहकों के लिए पसंदीदा खरीदारी थी। बाद में ह्यूंदै ने इसका अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया जिसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी पेश किया गया था। हालांकि तब तक बाजार में इस सेगमेंट की गाड़ियों में प्रतिस्पर्धा के पैमाने काफी बदल चुके थे। 
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai xcent CNG - फोटो : Hyundai
ऐसे खरीद सकते हैं अभी भी
हालांकि अभी सब कुछ खत्म नहीं हो गया है। यदि आप अभी भी एक Xcent कार खरीदना चाहते हैं, तो यह टैक्सी सेगमेंट में उपलब्ध है। इसका नाम Xcent Prime है जो अभी भी 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ बेची जा रही है। इसमें सीएनजी का भी ऑप्शन मिलता है। 

4 of 5
Hyundai Xcent - फोटो : For Reference Only
सेफ्टी फीचर्स
इस कार में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस वेरिएंट के साथ कार में एक ड्राइवर एयरबैग के साथ-साथ ईबीडी के साथ एबीएस मिलता है। यह आश्चर्य की बात नहीं है कि Hyundai Grand i10 (ह्यूंदै ग्रैंड i10), जो कि Xcent का आधार है, उसे अभी तक बंद नहीं किया गया है। वैरिएंट लाइन-अप को ट्रिम कर दिया गया है लेकिन बिक्री आंकड़ों के मुताबिक, Grand i10 की अभी भी अच्छी खासी बिक्री हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2020 Hyundai Xcent - फोटो : For Reference Only
Xcent का विकल्प है यह कार
यदि आप एक सब-4-मीटर सेडान सेगमेंट में ह्यूंदै कार खरीदना चाहते हैं, तो Xcent के रिप्लेसमेंट में Aura को खरीदा जा सकता है। यह कार तीन इंजन ऑप्शंस और दो ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आती है। हालांकि ऑरा की बिक्री अभी उतनी रफ्तार नहीं पकड़ पाई है जितनी कंपनी को उम्मीद है। कंपनी समय-समय पर कार पर भी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश करती रहती है। 

रिपोर्ट के मुताबिक ह्यूंदै इंडिया ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है कि Xcent को बंद कर दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें