फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के काफिले के इर्द-गिर्द होगी 'अभेद्य' सुरक्षा, भारतीय सुरक्षा एजेंसियां संभालेंगी बाहरी घेरा

Tue, 18 Feb 2020 09:58 PM IST
योगेश साहू शशिधर पाठक, नई दिल्ली।

सार

अंदाजा लगाइए अमेरिका की सुरक्षा चिंता का। अहमदाबाद, आगरा, और दिल्ली में अमेरिकी सुरक्षा बंदोबस्त का एक हिस्सा आ चुका है। 40-50 की संख्या में तीनों शहरों में सुरक्षा और निगरानी विशेषज्ञ हालात का जायजा ले रहे हैं। अमेरिकी अधिकारी तीनों शहरों में वरिष्ठ अधिकारियों, सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा - फोटो : PTI
अमेरिका के राष्ट्रपति अपने विमान एयरफोर्स-1 से 24 फरवरी को 11.55 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे, लेकिन उनके सुरक्षा का तामझाम 18 फरवरी को ही अहमदाबाद और दिल्ली में उतर गया है। 11.55 से 3.30 बजे तक अहमदाबाद में और इसके बाद 24 फरवरी से 25 फरवरी तक दिल्ली में सुरक्षा इंतजाम के बाबत काफिले के चारों तरफ चप्पे-चप्पे पर निगाह रहेगी।

राष्ट्रपति ओबामा की यात्रा के समय गवाह रहे सुरक्षा अधिकारी बताते हैं काफिले से कुछ दूर तक परिंदा भी पर नहीं मार सकता। यहां तक कि राष्ट्रपति के चारों ओर भीतरी घेरे में केवल अमेरिकी सुरक्षा अधिकारी, प्रणाली और व्यवस्था रहती है।
विज्ञापन

2 of 6
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा - फोटो : PTI
अहमदाबाद, दिल्ली और आगरा में अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी का पहरा शुरू
अंदाजा लगाइए अमेरिका की सुरक्षा चिंता का। अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली में अमेरिकी सुरक्षा बंदोबस्त का एक हिस्सा आ चुका है। 40-50 की संख्या में तीनों शहरों में सुरक्षा और निगरानी विशेषज्ञ हालात का जायजा ले रहे हैं। अमेरिकी अधिकारी तीनों शहरों में वरिष्ठ अधिकारियों, सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से साबरमती आश्रम और साबरमती आश्रम से मोटेरा स्टेडियम तक सुरक्षा इंतजाम को लेकर 19 फरवरी से तैयारी तेज हो जाने के आसार हैं। राष्ट्रपति की यात्रा के बाबत भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी कमान संभाल रखी है। गुजरात सरकार ने भी आईपीएस, स्टेट पुलिस अफसर, राज्य खुफिया ईकाई के अधिकारियों और जवानों को लगाया है।

इनकी संख्या कोई 13 हजार के करीब बताई जा रही है। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, स्पेशल पुलिस गार्ड, सीआरपीएफ, एसपीआरपीएफ, केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी तैनात रहेंगे। खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी राष्ट्रपति की सुरक्षा के बाबत नजर रखेंगे। इसी तरह की स्थिति दिल्ली और आगरा में भी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 6
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा - फोटो : PTI
सीक्रेट एजेंसी के पास ही है जानकारी
भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से लेकर तमाम महकमे के पास राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा का पूरा विवरण नहीं है। केवल इतना पता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को अहमदाबाद आएंगे। उनके साथ अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी होंगी। वहां से वह आगरा और दिल्ली जाएंगे। लेकिन यह नहीं बताया जा सकता कि राष्ट्रपति ट्रंप का राष्ट्रपति भवन में सम्मान, सम्मान में दिया जाने वाला डिनर, प्रधानमंत्री द्वारा दिया जाने वाला लंच कब होगा। हालांकि तैयारी हर स्तर पर है। दिल्ली, आगरा, अहमदाबाद में तैयारी पूरी है। बताते हैं अमेरिका की सीक्रेट एजेंसी ने दो-तीन विकल्प दे दिए हैं। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप दिल्ली में मौर्या शेरटन होटल में रुकेंगे।

4 of 6
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा - फोटो : PTI
मौर्या शेरटन होटल समेत तीन होटल बुक... हैदराबाद हाउस
बताते हैं राष्ट्रपति ट्रंप दिल्ली में सरदार पटेल रोड पर मौर्या शेरटन होटल में रुकेंगे। उनके और सुरक्षा अधिकारियों के रुकने के लिए पूरा मौर्या शेरटन होटल बुक हो चुका है। ताज होटल भी बुक है और एक अन्य होटल को भी स्टाफ के लिए बुक कराया गया है। 25 फरवरी को राष्ट्रपति ट्रंप, प्रधानमंत्री मोदी के साथ दिल्ली के हैदराबाद हाउस में वन-टू-वन चर्चा करेंगे। इसी दिन वह भारत की दो दिवसीय यात्रा पूरी करके अमेरिका लौट जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा - फोटो : PTI
इनर घेरे की सुरक्षा संभालेंगे अमेरिकी अधिकारी
सुरक्षा एजेंसियों के सूत्र बताते हैं कि अमेरिकी खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां ही राष्ट्रपति ट्रंप के इनर सर्किल की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी। उनके त्रिस्तरीय घेरे में राष्ट्रपति रहेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगे कर्नल, ब्रिगेडियर रैंक के डॉग स्क्वॉयड सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाते हैं। उन्हें रैंक के हिसाब से ही प्रशिक्षण दिया जाता है और रहने-खाने के स्तर का भी रैंक के हिसाब से ख्याल रखा जाता है।

राष्ट्रपति ट्रंप चाहे हवाई जहाज में हों या सड़क पर उनके साथ हमेशा उनका काफिला, संचार की अभेद्य व्यापक सुरक्षा प्रणाली साथ चलती है। राष्ट्रपति के काफिले की संचार प्रणाली वाली गाड़ियां टैंक बनाने में इस्तेमाल होने वाली मोटी धातु की चादरों की होती हैं, जिन पर बम आदि के हमले भी बेअसर होते हैं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को त्रिस्तरीय घेरे के बाहर का तीन स्तरों का सुरक्षा घेरा बनाना होता है। इस पूरी तैयारी को उच्चस्तर पर गोपनीय रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा - फोटो : PTI
  • दुनिया का सबसे मजबूत, फुल प्रूफ अभेद्य सुरक्षा घेरा
  • राष्ट्रपति के साथ चलता है उनका कार्यालय
  • कर्नल, ब्रिगेडियर डॉग स्क्वॉयड बटोरते रहे हैं ख्याति
  • अहमदाबाद में साबरमती आश्रम और मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते राष्ट्रपति ट्रंप कार्यक्रम
  • आगरा में होगा ताज का दीदार, दिल्ली के हैदराबाद हाउस में वन-टू-वन वार्ता
  • मौर्या शेरटन होटल को मिलेगा मेहमाननवाजी का अवसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें