समित द्रविड़
- फोटो : crictracker.com
दो माह के भीतर दूसरा दोहरा शतक
समित, सिर्फ 14 साल के हैं और उन्होंने दो महीने से कम समय में अपना दूसरा दोहरा शतक जमाया है। इसके पहले 2019 दिसंबर में उन्होंने U-14 इंटर जोनल टूर्नामेंट में वाइस प्रेसिडेंट इलेवन की ओर से खेलते हुए धारवाड़ जोन के खिलाफ डबल सेंचुरी बनाई थी। कोलकाता में खेली गई यह 201 रन की पारी 256 गेंदों पर समाप्त हुई थी, जिसमें 22 चौके भी आए थे। ड्रॉ रहे उस मैच में भी समित द्रविड़ ने तीन विकेट निकाले थे।