फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thane Boiler Blast: 'उन्हें पता था कि किसी भी चूक से धमाका हो सकता है', फैक्ट्री मालिक के खिलाफ FIR में खुलासा

Fri, 24 May 2024 11:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोंबिवली
विज्ञापन
1 of 6
डोंबिवली बॉयलर ब्लास्ट - फोटो : PTI

महाराष्ट्र के डोंबिवली की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 60 से अधिक लोग घायल हैं। पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। एफआईआर में मालिकों/निदेशकों मालती प्रदीप मेहता, मयाल प्रदीप मेहता और अन्य निदेशकों, प्रबंधन कर्मचारियों और अधिकारियों के नाम हैं, जो फैक्ट्री की देखरेख कर रहे थे।

विज्ञापन

2 of 6
डोंबिवली बॉयलर ब्लास्ट - फोटो : PTI
एफआईआर के अनुसार, अधिकारियों ने रसायनों के मिश्रण और भंडारण में सावधानी नहीं बरती, वह भी यह जानते हुए कि छोटी सी चूक से विस्फोट हो सकता है। विस्फोट के लगभग 12 घंटे बाद, ठाणे जिले में मानपाड़ा पुलिस ने शुक्रवार को लगभग 1.50 बजे एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

3 of 6
डोंबिवली बॉयलर ब्लास्ट - फोटो : PTI
आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (धारा 304), जानबूझकर चोट पहुंचाने और ज्वलनशील पदार्थ और विस्फोटक पदार्थों के संबंध में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है।

4 of 6
डोंबिवली बॉयलर ब्लास्ट - फोटो : PTI

एफआईआर में बताया गया कि विस्फोट का प्रभाव इतना भीषण था कि इससे घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और कारखाने के आसपास की कारों, सड़कों और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन

5 of 6
डोंबिवली बॉयलर ब्लास्ट - फोटो : PTI

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने गुरुवार को बताया कि फैक्ट्री में खाद्य रंगों का उत्पादन किया जाता है। इसमें पेरोक्साइड का इस्तेमाल होता है। यह अत्यधिक प्रतिक्रियाशील और अस्थिर रसायन है। यह कुछ परिस्थितियों में हिंसक विस्फोट का कारण बन सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डोंबिवली बॉयलर ब्लास्ट - फोटो : PTI

गुरुवार दोपहर 1.40 बजे अमुदान कैमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से विस्फोट हुआ था। अब तक घटनास्थल से 10 शव बरामद किए गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा भी की है। उन्होंने डोंबिवली बॉयलर विस्फोट मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें