फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: डीएमके में एमके स्टालिन का दौर शुरू, 49 सालों तक सिर्फ करुणानिधि का था एकछत्र राज

Tue, 28 Aug 2018 03:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
M Karunanidhi
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की मौत के बाद उनके बेटे और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन को मंगलवार को आधिकारिक तौर पर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी पार्टी के महासचिव के. अंबाजगन ने दी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
M Karunanidhi
एमके. स्टालिन आम सहमति से द्रमुक के अध्यक्ष चुने गये हैं। आज पार्टी मुख्यालय पर डीएमके के सामान्य परिषद की बैठक हुई  जिसमें उनके राज्याभिषेक का फैसला लिया गया। बैठक से पहले मुख्यालय पहुंचकर स्टालिन ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भरा था।
 
विज्ञापन

3 of 9
M Karunanidhi
डीएमके के दूसरे अध्यक्ष के तौर पर स्टालिन की राह आसान मानी जा रही थी क्योंकि पार्टी के 65 जिलों के सचिवों ने उनका नाम प्रस्तावित किया था और पद के लिए अकेले उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया था। अपने पिता के बाद वह पार्टी के दूसरे अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले 49 सालों तक करुणानिधि इस पद पर काबिज थे।
 

4 of 9
M Karunanidhi
स्टालिन जनवरी 2017 से पिता का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे। इस महीने की शुरुआत में पिता की मौत के बाद उनका पार्टी सुप्रीमो बनना जरूरी हो गया था।

 
विज्ञापन

5 of 9
tribute of m karunanidhi
पिता की मौत के बाद एमके स्टालिन और उनके भाई एमके अलागिरी के बीच लगातार जुबानी जंग खूब चली थी। अलागिरी पार्टी में शामिल होने की ताक में हैं। पूर्व डीएमके मंत्री को करुणानिधि ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और अपमानजनक टिप्पणी करने की वजह से 2014 में पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने एमके स्टालिन को अपने राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में नामित किया था।

 
विज्ञापन

6 of 9
mk stalin
हालांकि स्टालिन के बड़े भाई और द्रमुक से निष्कासित नेता एमके अलागिरी ने धमकी दी थी कि यदि उन्हें पार्टी में वापस नहीं लिया गया तो इसके अंजाम सही नहीं होंगे। द्रमुक के प्रधान सचिव दुरई मुरूगन को पार्टी का नया कोषाध्यक्ष चुना गया है। वह स्टालिन की जगह लेंगे, जिनके अध्यक्ष बनने के कारण पार्टी कोषाध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है।

 
विज्ञापन

7 of 9
mk stalin
करुणानिधि की तबीयत खराब होने की वजह से स्टालिन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर शक्तियां हस्तांतरित कर दी गई थीं। अलागिरी का दावा है कि पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष होने के बावजूद स्टालिन कामचलाऊ हैं। स्टालिन ने हालांकि अपने भाई की टिप्पणी पर जवाब देते हुए कहा था कि कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद से वह लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।

 

8 of 9
mk stalin
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने द्रमुक के नवनियुक्त अध्यक्ष एमके स्टालिन को इस नयी जिम्मेदारी की बधाई दी है। गांधी ने आज ट्वीट कर कहा, ‘‘एमके स्टालिन को द्रमुक का अध्यक्ष चुने जाने की बधाई दी। मैं उनके राजनीतिक सफर में नये अध्याय की शुरुआत होने पर उनकी खुशहाली और सफलता की कामना करता हूं।
विज्ञापन

9 of 9
mk stalin
स्टालिन को उनके पिता एम करुणानिधि के निधन के बाद पार्टी अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें