फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन देशों में लॉकडाउन तोड़ने की बहुत बड़ी है सजा, जान लेंगे तो घर से बाहर नहीं निकलेंगे

Sun, 05 Apr 2020 01:37 PM IST
प्रदीप पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
panama coronavirus - फोटो : pti
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का एक ही तरीका है लोग एक-दूसरे से कम-से-कम मिलें। जरूरी ना हो तो ना ही मिलें। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए पूरी दुनिया में सोशल डिस्टेंसिंग की जा रही है। इसके लिए कई देशों में लॉकडाउन की घोषणा की गई है। सिंगापुर की सरकार ने हाल ही में एक महीने के लॉकडाउन का एलान किया है। कोरोना को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग कितना जरूरी है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि दुनिया के करीब 90 देशों में लॉकडाउन है। 
 
विज्ञापन

2 of 12
corona virus lockdown - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में दुनिया की करीब आधी आबादी अपने ही घरों में कैद है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर के 180 देशों में स्कूल-कॉलेज बंद किए गए हैं। देश-दुनिया में लॉकडाउन का उल्लंघन ना हो, इसके लिए अलग-अलग देशों में अलग-अलग कानून हैं। सऊदी अरब में बीमारी की जानकारी छिपाने पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना है। आइए जानते हैं कुध देशों के क्वारंटीन और लॉकडाउन के उल्लंघन की सजा के बारे में...
 
विज्ञापन

3 of 12
इटली - फोटो : PTI
इटली
सबसे पहले इटली की बात करें तो पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा लोगों की मौत इटली में ही हुई है। इटली में कोरोना वायरस से 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। इटली में बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने पर 2.5 लाख का जुर्माना है। अभी तक 40 हजार से अधिक लोगों पर यह जुर्माना लगा है।
 

4 of 12
हांगकांग - फोटो : BBC
हांगकांग
यदि आप हांगकांग में क्वारंटीन के नियम को तोड़ते हैं तो 2.5 लाख जुर्माना या 6 माह जेल का प्रावधान है।
 
विज्ञापन

5 of 12
सऊदी अरब
सऊदी अरब
सऊदी अरब में कोरोना वायरस की बीमारी छिपाने और ट्रैवल हिस्ट्री छिपाने पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना है जो कि दुनिया के किसी भी देश में लगाया जाने वाला सबसे बड़ा जुर्माना है।
 
विज्ञापन

6 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में लॉकडाउन के नियम को तोड़ने पर 23 लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।
 
विज्ञापन

7 of 12
रूस ने सख्त किए लॉकडाउन के नियम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
रूस
रूस में क्वारंटीन नियम तोड़ने पर 7 साल की जेल की सजा है। 

8 of 12
Covid 19 test kit - फोटो : Social Media
मैक्सिको
मैक्सिको में बीमारी छुपाने पर 3 साल की जेल की सजा का प्रावधान है।

9 of 12
फिलीपींस - फोटो : EPA
फिलीपींस
राष्ट्रपति रोडिगो दुतेर्ते ने आदेश कर दिया है कि क्वारंटीन नियम का उल्लंघन करने वाले को गोली मार दी जाए।
 
 

10 of 12
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका में यदि आप बेवजह घर से बाहर निकलते हैं तो पुलिस रबर की गोली से आपको मार सकती है।
 
 

11 of 12
demo - फोटो : Social media
पेरू
पेरू में भी सरकार ने कोरोना को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है लेकिन यदि आप कोरोना से बनी हेल्पलाइन पर झूठी सूचना देते हैं तो आप पर 45 हजार का जुर्माना लगाया जा सकता है।
 
विज्ञापन

12 of 12
panama coronavirus - फोटो : health.mil
पनामा
पनामा में महिला-पुरुष एक ही दिन घर से बाहर नहीं निकल सकते। वहां 1-1 दिन छोड़कर निकलने की अनुमति है। जैसे- सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सिर्फ दो घंटे के लिए महिलाएं घर से बाहर निकल सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें