देश में लॉकडाउन का दौर जारी है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को रोकने के लिए लगाए गए 21 दिन के इस लॉकडाउन ने पूरे देश की रफ्तार पर जैसे ब्रेक लगा दिया है। जिन कारखानों में मजदूरों-कर्मचारियों की हमेशा चहल-पहल बनी रहती थी वहां सन्नाटा पसरा है, जो सड़कों पर हमेशा लोगों की आवाजाही लगी रहती थी, वहां अब केवल जानवर घूम रहे हैं, जो बाजार दूकानदारों और ग्राहकों की भीड़ से गुलजार रहते थे, वहां सन्नाटा पसरा हुआ है।
देश के लगभग हर शहर का यही हाल है। सभी प्रमुख स्थान, पर्यटन स्थल, शॉपिंग मॉल सब सूनसान हैं। क्या मंदिर, क्या समुद्र का किनारा... सब जगह एक सा ही माहौल है। सड़कों पर न बसें चल रही हैं न पटरियों पर ट्रेन। इस देशव्यापी लॉकडाउन की मियाद 14 अप्रैल को खत्म हो रही है। आगे की रणनीति सरकार अंतिम वक्त में तय करेगी। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं देशभर से तस्वीरें जो बयां कर रही हैं लॉकडाउन की स्थिति...