फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: भारतीय पुलिस को लेकर वायरल हो रहा है ये वीडियो, जानिए इसका सच 

सार

जानिए पुलिस के वीडियो की हकीकत 
कोरोना के मरीज का सच 
क्या कोरोना के मरीजों को इस तरह पकड़ रही है पुलिस
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना के मरीज का सच - फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस का डर चारों तरफ फैला हुआ है। लेकिन जागरूकता के सहारे इससे लड़ा भी जा सकता है और इसको हराया भी जा सकता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ ये लिख कर वायरल किया जा रहा है कि,  जब पंजाब पुलिस को पता चला कि एक व्यक्ति विदेश से लौटा है और उसमें कोरोना वायरस के लक्षण दिख रहे है, तो उसको बहाने से घर के बाहर बुलाकर हॉस्पिटल ले जाया गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग माध्यमों से फैलाया जा रहा है। जानिए अमर उजाला पड़ताल में इस वायरल वीडियो का सच,

दावाकर्ता- सोशल मीडिया यूजर्स।
दावे का आधार- वीडियो में दिख रही तस्वीरें और गतिविधियां
क्या किया जा रहा दावा -  जब पंजाब सरकार को पता चला कि एक व्यक्ति विदेश से लौटा है और उसमें कोरोना वायरस के लक्षण दिख रहे है, तो उसको बहाने से घर के बाहर बुलाकर हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल कैसे ले जाया गया, देखें।
विज्ञापन

पड़ताल के चरण: वीडियो की जांच-पड़ताल

2 of 5
कोरोना के मरीज का सच - फोटो : Amar Ujala
पड़ताल के चरण-
  • सबसे पहले गूगल रिवर्स सर्च पर इस खबर को सर्च किया और इसके लिए 'कोरोना का मरीज', 'कोरोना वायरस पंजाब' का प्रयोग किया।
  • इससे जुड़ी तमाम खबरें सामने आ गईं जिसमें 'फेक न्यूज' की भरमार ज्यादा थी।
  • इस तरह की खबर किसी भी प्लेटफार्म पर नहीं मिली।
  • उसके बाद प्रामाणिक समाचार पत्र और सरकारी गाइडलाइन्स भी मिली।
विज्ञापन

आस पास के लोगों की हरकतों ने बता दिया कहानी का सच

3 of 5
कोरोना के मरीज का सच - फोटो : Amar Ujala
वीडियो की जांच-पड़ताल
सबसे पहले इस 1 मिनट और 16 सेकंड के वीडियो को हमने फ्रेम बाय फ्रेम देखना शुरू किया।

इसमें कुछ महत्वपूर्ण बिंदु सामने निकलकर आए जो निम्नलिखित हैं-
  • इस वीडियो में आस-पास खड़े लोग इस घटना को देखकर हंस रहे हैं और पुलिस भी सामान्य नजर आ रही है।
  • जो डॉक्टर की ड्रेस में शख्स दिख रहा है वह अपने फोन से इस घटना को रिकॉर्ड कर रहा है।
  • जब ऐसी कोई भी घटना होती है तो आसपास का माहौल गंभीर और संवेदनशील दिखता है लेकिन इस वीडियो में यह नहीं है।

दो बातों ने खोल दी वीडियो की पोल

4 of 5
कोरोना के मरीज का सच - फोटो : Amar Ujala
अब यह जानना जरूरी था कि यह वीडियो किस मौके का है-
  • इस वीडियो से जुड़े कमेंट्स को पढ़ना शुरू किया, वहां एक कमेंट में लिखा हुआ था, यह मॉक ड्रिल है।
  • यह किस जगह की मॉक ड्रिल है यह जानना जरूरी था।
गूगल सर्च से इसको तलाशना शुरू किया, दो महत्वपूर्ण तथ्य मिले,

पहला- 13 मार्च 2020 की एक खबर मिली जिसमें साफ लिखा था, “पूरे विश्व में विकराल रूप धारण कर चुके कोरोना वायरस को आगे बढ़ने से रोकने के सबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए स्थानीय सिविल और पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी बरत रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को गांव बछोयाना में SDM बुढलाडा आदित्य डेचलवाल की अगुआई में DSP जसपिंदर सिंह गिल, सीनियर मेडिकल अफसर बुढलाडा और कई और स्वास्थ्य विभाग टीम के लोगों की तरफ से मॉक ड्रिल की गई और जिसमें कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताए गए ”

दूसरा- फेसबुक पेज ‘District Public Relations Office Mansa’ मिला जिसमें बताया गया है कि वायरल हो रहा वीडियो मॉक-ड्रिल से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत फैक्ट्स के साथ वायरल वीडियो असल में मॉक-ड्रिल का है

5 of 5
कोरोना के मरीज का सच - फोटो : Amar Ujala
पड़ताल का परिणाम- वायरल हो रहा वीडियो मॉक-ड्रिल का है। यह फेक न्यूज है। कोरोना वायरस के साथ साथ उससे जुड़ी फेक न्यूज से भी लड़ना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें