फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की मुजफ्फरनगर जेल बनी जंग का मैदान, डिप्टी जेलर ने भागकर बचाई जान, तस्वीरें

Fri, 24 Jun 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
वर्चस्व को लेकर मुजफ्फरनगर जिला कारागार एक बार फिर जंग का मैदान बन गया। बृहस्पतिवार देर रात जेल में बंदियों और कैदियों के बीच जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें एक सजायाफ्ता कैदी को गंभीर चोट आई। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। एक बंदी गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। इस बीच, शुक्रवार सुबह कैदी की मौत की खबर पाकर बंदियों और कैदियों ने जमकर हंगामा किया। डिप्टी जेलर को भागकर जान बचानी पड़ी।
विज्ञापन

तस्वीरें: यूपी के मुजफ्फरनगर की जेल में संघर्ष, एक कैदी की मौत

2 of 6
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीआईजी जेल वीके शेखर भी मौके पर पहुंचे। कैदी की मौत के मामले की गूंज लखनऊ तक जा पहुंची। प्रदेश के कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने भी जेल अधिकारियों से इस बाबत जानकारी ली। 
विज्ञापन

तस्वीरें: यूपी के मुजफ्फरनगर की जेल में संघर्ष, एक कैदी की मौत

3 of 6
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
उधर, घायल बंदी की ओर से चार हमलावर बंदियों के खिलाफ तहरीर दी गई, जिस पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने चारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और 44 बंदी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला कारागार की बैरक नंबर आठ में बंद हत्या के मामले मेंउम्रकैद की सजा पाए कैदी चंद्रहास (38) पुत्र बाबू निवासी दूधली चरथावल की बृहस्पतिवार रात खाने में मिली दाल को लेकर इसी बैरक में बंदी वहलना निवासी सचिन के साथ कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई। जिसमें उनके बीच जमकर मारपीट हुई।  ( फोटो में- कैदी बिट्टटू को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी)

तस्वीरें: यूपी के मुजफ्फरनगर की जेल में संघर्ष, एक कैदी की मौत

4 of 6
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
झगड़े की सूचना पर बंदी रक्षकों ने चंद्रहास और उसके साथ बंदी बिट्टू पुत्र रामकुमार निवासी सिमरती छपार को बाहर निकाल लिया। आरोप है कि बंदी रक्षकों ने उनके साथ मारपीट की और बाद में दोनों को बैरक नंबर तीन में बंद कर दिया। रात्रि करीब दस बजे बैरक तीन में भी खूब झगड़ा हुआ।
विज्ञापन

तस्वीरें: यूपी के मुजफ्फरनगर की जेल में संघर्ष, एक कैदी की मौत

5 of 6
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
बंदियों के हमले में चंद्रहास अचेत हो गया और बिट्टू भी घायल हो गया। कैदी के अचेत होने पर जेल अफसरों में अफरातफरी मच गई। उसे जेल के चिकित्सक चंद्रगुप्त को दिखाया और तुरंत ही रात्रि 10.55 बजे जिला चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया गया। वहां डाक्टरों ने गंभीर हालत में उसे तत्काल मेरठ रेफर कर दिया। ( फोटो में- संघर्ष की सूचना पर डीआईजी जेल वीके शेखर पहुंचे जिला कारागार )
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: यूपी के मुजफ्फरनगर की जेल में संघर्ष, एक कैदी की मौत

6 of 6
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
मेरठ मेडिकल कॉलेज में रात्रि 1.45 पर कैदी चंद्रहास ने दम तोड़ दिया।  ( फोटो में- कैदी चंद्रहास का गमजदा परिवार )


Published By Rahul Sankrityayan
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें