अनिल कुंबले टीम इंडिया के अगले कोच बन गए हैं, लेकिन आप शायद नहीं जानते होंगे कि जंबो बोर्ड की पहली पसंद कभी नहीं थे। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर बीसीसीआई की पहली पसंद कौन था?
विज्ञापन
लेकिन अनिल कुंबले नहीं थे बीसीसीआई की पहली पसंद
2 of 6
राहुल द्रविड़
- फोटो : PTI
बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने नए कोच के नाम का ऐलान करते वक्त कहा कि उन्होंने पहले इस पद के लिए राहुल द्रविड़ से बात की थी। उन्होंने कहा, "मैंने राहुल द्रविड़ से टीम इंडिया का मुख्य कोच बनने के लिए अनुरोध किया था। उन्होंने इसके लिए ना नहीं कहा, लेकिन उनका कहना था कि वह जूनियर टीम के साथ काम करना चाहते हैं।"
विज्ञापन
लेकिन अनिल कुंबले नहीं थे बीसीसीआई की पहली पसंद
3 of 6
anurag
- फोटो : PTI
बोर्ड अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने बताया कि राहुल द्रविड़ के पास कोच बनने का शानदार मौका था, लेकिन वह सीनियर टीम के कोच नहीं बने, और न ही वह ज्यादा पैसे के लिए गए। वह अभी जूनियर क्रिकेटरों के साथ काम करना चाहते थे न कि सीनियर टीम के साथ।
लेकिन अनिल कुंबले नहीं थे बीसीसीआई की पहली पसंद
4 of 6
rahul dravid
- फोटो : Getty
तीन महीने पहले भी जब राहुल द्रविड़ से टीम इंडिया की कोचिंग करने के संबंध में पूछा गया तो तब उन्होंने कहा था कि वह छोटी अवधि के लिए काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "मैं केवल छोटी अवधि के लिए काम कर सकता हूं, मैं लंबे समय के लिए अपने परिवार से दूर नहीं रह सकता। मेरे लिए शॉर्ट असाइनमेंट ही बेहतर हैं।"
विज्ञापन
लेकिन अनिल कुंबले नहीं थे बीसीसीआई की पहली पसंद
5 of 6
- फोटो : PTI
इससे पहले राहुल द्रविड़ ने बीसीसीआई की क्रिकेट की एडवाइजरी कमिटी में शामिल होने से इनकार कर दिया था। इसी कमिटी में सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर शामिल हैं।
अनिल कुंबले तीसरे ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं जिन्हें टीम इंडिया का कोच बनाया गया है। साथ ही एक दशक पहले तक टीम इंडिया में फैब फाइव यानी सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और अनिल कुंबले में सभी अब बोर्ड के काम में लग गए हैं। द्रविड़ जूनियर टीम के कोच हैं, कुंबले सीनियर टीम के। और बाकी के 3 क्रिकेट समिति में हैं।