फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अभिनंदन' के भारत की सरजमीं पर कदम रखने के बाद की वो तस्वीरें, जिन्हें देखना चाहेगा हर देशवासी

Sat, 02 Mar 2019 12:21 AM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की वतन वापसी पर पूरा देश खुश है। गिरफ्तारी के 60 घंटे बाद रात 9:10 बजे पाकिस्तानी अधिकारियों ने अमृतसर के अटारी बार्डर पर अभिनंदन को भारत को सौंप दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पाकिस्तान की सीमा में घुसकर उसका जंगी विमान एफ-16 मार गिराने वाले वायुसेना के जांबाज पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान शुक्रवार रात भारत लौट आए। 
विज्ञापन

3 of 6
गिरफ्तारी के 60 घंटे बाद रात 9:21 बजे पाकिस्तानी अधिकारियों ने अमृतसर के अटारी बार्डर पर अभिनंदन को भारत के सुपुर्द किया। अभिनंदन ने जैसे ही भारत की धरती पर कदम रखा अटारी से कन्याकुमारी तक भारत मां का जयघोष गूंज उठा। 

4 of 6
पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के दबाव में प्रक्रिया के नाम पर विंग कमांडर की रिहाई रात तक लटकाई गई। अटारी बॉर्डर पर सेना और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अभिनंदन के माता-पिता ने उनका भारत की धरती पर स्वागत किया। 
विज्ञापन

5 of 6
अभिनंदन के स्वागत के लिए शुक्रवार सुबह से ही सीमा पर हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी। देशभक्ति गीतों और ढोल की थाप पर रात तक लोग थिरकते रहे। भारत को सौंपने से पहले पाकिस्तानी सेना ने अभिनंदन की मीडिया से बात कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पाकिस्तान ने उनका एक मिनट 24 सेकेंड का वीडियो जारी किया, जिसमें वह कह रहे हैं कि पाक सेना ने उनसे अच्छा व्यवहार किया। हालांकि, इस वीडियो में 40 से ज्यादा कट हैं, जिससे इसे विश्वसनीय नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें