Hero XPulse
इन दोनों मोटरसाइकिल्स को पिछले साल आईसीएमए में शोकेस किया गया था, तभी से बाइक लवर्स को इनकी लॉन्चिंग का इंतजार है। एक्सपल्स 200 सस्ती ऑफरोड एडवेंचर बाइक है, वहीं एक्सपल्स 200टी रोड फोकस्ड टूरर बाइक है, जिसमें इंजन, चैसिस और ब्रैक्स एक्सपल्स 200 के दिए गए हैं। बाइक में इसके मैकेनिकल्स के साथ एक्सपल्स में 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ 18.4 एचपी की पॉवर और 17.1 एनएम वाला 200 सीसी इंजन दिया गया है। बाइक में एलईडी हेडलैंप्स, सिंगल-चैनल एबीएस, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी आदि दिए जाएंगे। 2019 एक्सपल्स 200टी में रिलेक्स्ड राइडिंग पॉजिशन, 30 मिमी लोअर ग्राउंड क्लियरेंस, टॉलर गियरिंग और नए हेंडलबार दिए जाएंगे। बाइक में सिंगल एबीएस के साथ 17-इंच के व्हील्स दिए जाएंगे। इसकी कीमत 1.05 लाख के आसपास होगी, वहीं एक्सटी पल्स इससे मंहगी होगी।