फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलग उठा यूपी का संभल, पथराव-फायरिंग से घरों में दुबके लोग

Wed, 20 Apr 2016 05:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
1 of 8
संभल में विवाद - फोटो : amar ujala bureau
यूपी के संभल कोतवाली क्षेत्र के नाला मोहल्ले में मंगलवार शाम पांच बजे बच्चों के खेलने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो गुटों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों ओर से पथराव और फायरिंग की गई। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों में दुबक गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह विवाद शांत कराया।
विज्ञापन

2 of 8
संभल में विवाद - फोटो : amar ujala bureau
नाला मोहल्ला निवासी मोहम्मद शाद के भांजे खुर्रम व गुलाम नवी के बेटे हसन के बीच खेलते समय झगड़ा हो गया। दोनों के बीच मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हसन को हिरासत में ले लिया। दोनों गुटों के लोग थाने पहुंचे और समझौते की बात शुरू हो गई। दोनों गुट अपने घर आ गए।
विज्ञापन

3 of 8
संभल में विवाद - फोटो : amar ujala bureau
घर आकर दोनों गुटों के बीच फिर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। तमंचे लहराए तथा फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में गोली लगने से हसन व उसका भाई जुनैद और अलतमश घायल हो गए। घायलों के परिवार वालों ने जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।

4 of 8
संभल में विवाद - फोटो : amar ujala bureau
एसडीएम जेबी सिंह व सीओ अफसर अब्बास मौके पर पहुंचे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह जाम खुलवाया। डीआईजी ओमकार सिंह व पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने भी घटना स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

5 of 8
संभल में विवाद - फोटो : amar ujala bureau
फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने भी पथराव हुआ और एक के बाद एक कई फायर किए गए। पथराव व फायरिंग मकानों की छतों से की जा रही थी।
विज्ञापन

6 of 8
संभल में विवाद - फोटो : amar ujala bureau
पुलिस बमुश्किल मकानों की छतों पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी मकान की छतों से कूदकर भाग गए। काफी कोशिशों के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। इस दौरान पुलिस को लाठियां फटकार कर भीड़ को दौड़ाना भी पड़ा।
विज्ञापन

7 of 8
संभल में विवाद - फोटो : amar ujala bureau
मोहल्ला नाला में फायरिंग व पथराव की सूचना पुलिस के वायरलेस सेटों पर गूंजी। कोतवाली के साथ-साथ, नखासा, हयातनगर व चंदौसी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को लाठियां फटकार कर दौड़ाया तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। असमोली थाना पुलिस को भी बुला लिया गया था।
विज्ञापन

8 of 8
संभल में विवाद - फोटो : amar ujala bureau
मोहल्ला नाला में बच्चों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंच गए थे। दोनों पक्षों के लोगों को पुलिस ने यह कहकर घर वापस भेज दिया कि जाओ और समझौता कर लेना। समझौता तो नहीं हुआ बल्कि विवाद बढ़ गया। पुलिस अगर दोनों तरफ से कार्रवाई कर देती तो शायद विवाद बड़ा नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें