फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में बवाल: प्रॉक्टर ऑफिस फूंका, फायरिंग में एक छात्र की मौत

Sun, 24 Apr 2016 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बवाल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शनिवार की रात जमकर बवाल हुआ। छात्रों ने प्रॉक्टर ऑफिस को फूंकने के बाद वीसी लॉज और गेस्ट हाउस के बाहर आग लगा दी, साथ ही फायरिंग भी हुई।
विज्ञापन

देर रात पुलिस और छात्रों में आमने-सामने चलीं गोलियां

2 of 10
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बवाल 10 - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर ऑफिस में पुलिस और प्रॉक्टर टीम के सामने छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। जिसमें एक पूर्व छात्र की मौत हो गई, वहीं दो छात्र घायल हो गए। देर रात तक कैंपस में प्रॉक्टर की जीप समेत कई वाहन जला दिए गए और अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

प्रॉक्टर की जिप्सी, कार और आधा दर्जन से अधिक बाइकें फूंकीं

3 of 10
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बवाल 8 - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
आक्रोशित छात्रों ने प्रॉक्टर ऑफिस, गेस्ट-हाउस, वीसी लाज और कई वाहनों में आग लगाई। मौके पर पहुंचे डीआईजी और जनपद के कई थानों की फोर्स, आरएएफ और पीएससी बल ने स्थिति को काबू किया। फिलहाल एएमयू परिसर में पुलिस फोर्स तैनात है। घटना के मामले पर वीसी ने चुप्पी साध रखी है।

मेडिकल कॉलेज में भी जमकर चली गोलियां

4 of 10
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बवाल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
मामला उस समय भड़का जब एएमयू के मुमताज हॉल के एक छात्र के साथ मारपीट कर उसके कमरे में कुछ छात्रों ने आग लगा दी। जिसके बाद प्रॉक्टर ऑफिस पर दो छात्र गुटों की भिड़ंत के दौरान जमकर गोलियां चलीं, जिसमें दो छात्र गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस और प्रॉक्टर ऑफिस के कर्मचारियों ने छिपकर बचाई जान

5 of 10
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
इसी दौरान जोरेज अपने गुट के साथ प्रॉक्टर ऑफिस पहुंच गया, देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी होने के साथ जमकर मारपीट ओर फायरिंग होने लगी।
विज्ञापन

छात्र को मारपीट कर कमरे में आग लगाने के बाद बढ़ा मामला

6 of 10
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
इस दौरान पुलिस और प्रॉक्टर टीम मूकदर्शक बनी रही। जानकारी के मुताबिक सुबह 5 बजे महताब निवासी गाजीपुर (पूर्व छात्र ) को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

फायरिंग में दो छात्र हुए घायल

7 of 10
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
 इस बीच छात्रों ने एएमयू में आज की बीटेक परीक्षा नहीं होने देने का ऐलान कर दिया। हालांकि तुरंत हरकत में आए कुलपति ने छात्रों को समझाया। जिसके बाद अब परीक्षा शुरू हुई। एक घायल वाकिफ निवासी सिवान (बिहार) को दिल्ली के गंगाराम ले जाया गया है।

बवाल के बाद पुलिस प्रशासन हुआ सख्त

8 of 10
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बवाल 2 - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
आक्रोशित छात्रों ने प्रॉक्टर ऑफिस, गेस्ट-हाउस, वीसी लाज और कई वाहनों में आग लगाई। मौके पर पहुंचे डीआईजी समेत जनपद के कई थानों की पुलिस फोर्स, आरएएफ और पीएससी की टीम ने स्थिति को काबू किया।

एएमयू परिसर में पुलिस फोर्स तैनात

9 of 10
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बवाल 4 - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
इस सम्बन्ध में डीआईजी गोविन्द अग्रवाल का कहना है कि सैकड़ों छात्र एकत्रित होकर आएं ओर प्रॉक्टर ऑफिस, गेस्ट हाउस, वीसी लॉज के बाहर आग लगाने के साथ कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आगजनी का शिकार बनी गाड़ियां

10 of 10
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बवाल 3 - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
देर रात कैंपस में बिगड़े माहौल से काफी देर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस-प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए किसी तरह से हालात को काबू में किया। सोमवार को स्थिति में काबू में नजर आई। हालांकि पुलिस टीम की तैनाती कैंपस में नजर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें