धोनी की टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस पर कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने बेहद शानदार जीत हासिल कर ली थी, लेकिन इससे पहले कोहली ने 3 कीर्तिमान रच दिए थे। आरसीबी के लिए यह जीत इस मायने में बेहद खास है क्योंकि इससे पहले उसे 2 मैचों में लगातार हार मिली थी। हालांकि लगातार 2 हार के बाद धोनी को तीसरी हार भी मिल गई है। आरसीबी ने यह मैच 13 रनों से जीत लिया। हालांकि कोहली के लिए थोड़ी निराशा भी रही की मैच के बाद स्लो ओवर के कारण 12 लाख का जुर्माना लगा दिया गया।
विज्ञापन
2 of 4
इस जीत में कप्तान कोहली का अहम योगदान रहा जिस कारण उन्होंने और टीम ने 3 कीर्तिमान बना डाले।
पहला, विराट कोहली और एबी डीविलियर्स की जोड़ी ने तीसरी बार 150 से ज्यादा की साझेदारी की है। पुणे के खिलाफ मैच में इन दोनों के बीच 155 रनों की साझेदारी हुई। इसके अलावा अन्य कोई भी जोड़ी 2 बार से ज्यादा 150 से ज्यादा की साझेदारी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
3 of 4
दूसरा, विराट कोहली और एबी डीविलियर्स की जोड़ी इस बार फिर धूम मचा रही है। इस सत्र में तीसरी बार 50 से ज्यादा की साझेदारी इस जोड़ी ने की। पुणे के खिलाफ मैच में दोनों के बीच 11वीं बार अर्धशतकीय साझेदारी हुई। डीविलियर्स के साथ 11 बड़ी साझेदारी करने वाले कोहली के नाम ही सबसे सफल जोड़ी बनाने का रिकॉर्ड भी है। कोहली ने क्रिस गेल के साथ 15 बार 50 से ज्यादा की साझेदारी की जो कि एक रिकॉर्ड है। इसके अलावा माइक हसी और मुरली विजय के बीच 13 बार अर्धशतकीय साझेदारी हुई है।
तीसरा, इस बार आईपीएल में इस मैच तक कुल 16 मैच खेले गए हैं जिसमें 14 मैच तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीतने में सफल रही। वहीं महज दो बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ही जीती है और दिलचस्प यह है कि दोनों बार यह उपलब्धि रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने हासिल की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने उस समय पारी कोहली और लोकेश राहुल के साथ पारी को आगे बढ़ाया जब पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को लगातार हार मिल रही थी। ऐसे में कोहली ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ा दिया।