फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Puja: सीजेआई चंद्रचूड़ के आवास पर पहुंचे पीएम मोदी, गणपति बप्पा का दर्शन-पूजन किया, देखिए वीडियो

Wed, 11 Sep 2024 10:25 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गणेशोत्सव के दौरान आज सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पर पहुंचे। पीएम मोदी ने सीजेआई के आवास पर आयोजित गणपति बप्पा के दर्शन-पूजन में भाग लिया। वीडियो में पीएम मोदी को गजानन की आरती करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ के आवास पर गणेशोत्सव में पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चीफ जस्टिस (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पर पहुंचे। उन्होंने गणपति बप्पा का दर्शन-पूजन किया। प्रधानमंत्री के गणपति पूजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। चंद्रचूड़ ने भगवान गणेश से सभी के लिए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। बता दें कि गणेशोत्सव की शुरुआत विगत सात सितंबर को हुई है। गणपति बप्पा के भक्त 10 दिनों तक आराधना करते हैं। महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की अवधि में खास उत्साह देखने को मिलता है।
 
विज्ञापन

पीएम मोदी मराठी वेशभूषा धारण कर दर्शन-पूजन करने पहुंचे

2 of 4
पीएम मोदी और चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ - फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री मोदी ने चीफ जस्टिस के आवास पर जाकर गणपति के दर्शन-पूजन की तस्वीरें अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर कीं। चंद मिनटों में तस्वीरों को हजारों लाइक मिले। तस्वीरों में पीएम मोदी और सीजेआई चंद्रचूड़ के अलावा उनकी पत्नी कल्पना दास, पूजा-अर्चना कराने वाले पुरोहित-आचार्य देखे जा सकते हैं। प्रधानमंत्री को महाराष्ट्र में पहनी जाने वाली पारंपरिक टोपी वाली वेशभूषा में देखा गया।
विज्ञापन

हल्दी रंग की पोशाक में CJI, पीएम मोदी सुनहरे परिधान में दिखे

3 of 4
पीएम मोदी और चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ - फोटो : एएनआई
गणपति बप्पा की आराधना करने चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ के आवास पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को सुनहरे चमक वाले परिधान में देखा गया। उन्होंने मराठी लोकसंस्कृति वाली सफेद टोपी भी धारण की। इसके अलावा उन्होंने सदरी और पटका भी पहन रखा था। दूसरी तरफ सीजेआई चंद्रचूड़ को हल्दी जैसे रंग वाला कुर्ता पहने देखा गया। चंद्रचूड़ की पत्नी ने लाल साड़ी में पूजा-अर्चना में भाग लिया। पीएम मोदी के आवास पर पहुंचने के बाद खुद चीफ जस्टिस ने पत्नी कल्पना दास के साथ मिलकर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया।
विज्ञापन

पारंपरिक परिधान में पीएम मोदी

4 of 4
पारंपरिक परिधान में पीएम मोदी और अभिवादन करते चीफ जस्टिस - फोटो : एएनआई
गौरतलब है कि हिंदू पंचांग के मुताबिक भाद्रपद महीने की चतुर्थी तिथि से शुरू होने वाला गणेशोत्सव महाराष्ट्र और कर्नाटक में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का जन्म देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद के बाद उन्होंने महाराष्ट्र बार काउंसिल में अपना नाम दर्ज कराया था। बॉम्बे हाईकोर्ट से वकालत शुरू करने वाले चंद्रचूड़ मुंबई यूनिवर्सिटी में विजटिंग प्रोफेसर के तौर पर भी सेवाएं दे चुके हैं। इनके पिता वाईवी चंद्रचूड़ भी भारत के प्रधान न्यायाधीश रह चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें