1980 के आखिर में खबरें आई थीं कि अमेरिका के इंडियाना की कंपनी एएम जनरल अपने हाई मोबिलिटी मल्टीपर्पज व्हील्ड व्हीकल, द हमवी को चीन की सेना को बेचना चाहती है। लेकिन चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने इसे खरीदने से इंकार कर दिया। लेकिन एएम जनरल ने चीन छोड़ने से पहले एक हमवी वहीं छोड़ दी।
1991 खाड़ी युद्ध के दौरान जब चीन ने रेगिस्तानी इलाकों में हमवी का प्रदर्शन का देखा तो उन्हें इसकी जरूरत महसूस हुई और चीनी तेल कंपनियों की नागरिक इस्तेमाल के लिए खरीदी गईं कुछ हमवी और चीन में छोड़ी गई हमवी को रिवर्स इंजीनियरिंग की मदद से चीन ने इसका एक प्रोटोटाइप डोंगफेंग EQ2050 तैयार किया।
लेकिन चीन के लिए असल समस्या इंजन थी, जिसका लाइसेंस अमेरिकी कंपनी क्यूमिंस के पास था। 1989 में अमेरिका ने चीन पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिये, जिसके चलते इंजन का आयात नहीं हो पाया। उस दौरान अमेरिका की शर्त थी कि सैन्य सामान चीन को नहीं भेजा जाएगा, लेकिन नागरिक सामानों पर कोई पाबंदी नहीं है। इसी शर्त को देखते हुए चीन की सेना ने क्यूमिंस ने EQ2050 का नागरिक वर्जन तैयार किया और क्यूमिंस ने उन्हें इंजन भेजने शुरू किये। आज EQ2050 को चीन की सेना और पुलिस दोनों इस्तेमाल करते हैं।