फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: CBSE की 10वी-12वीं की परीक्षाएं शुरू, कुछ ऐसे बीता पहला दिन 

Mon, 05 Mar 2018 08:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
सीबीएसई परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। पहले दिन 10वीं के छात्रों ने वोकेशनल विषय की परीक्षा दी। साथ ही 12वीं के छात्रों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। 12 अप्रैल को 12वीं के विद्यार्थियों के लिए होम साइंस की परीक्षा आयोजित होगी। इसके साथ ही परीक्षा का समापन हो जाएगा।
 
इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया कि, 'पूरे देश में शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाएं देने वाले सभी लड़कियों और लड़कों को तथा उनके परिवार के सदस्यों को मेरी शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपकी मेहनत, ध्यान से की गई तैयारी और प्रयासों की ईमानदारी आपको बहुत आगे ले जाएगी।'
विज्ञापन

2 of 10
सीबीएसई परीक्षा
नई दिल्ली में सोमवार को परीक्षा देने जाती अपनी बेटी को मिठाई खिलाती मां।
विज्ञापन

3 of 10
सीबीएसई परीक्षा
परीक्षा देने से पहले नोटिस बोर्ड पर अपने-अपने रोल नंबर देखती छात्राएं। 

4 of 10
सीबीएसई परीक्षा
सोमवार को जबलपुर में परीक्षा देते 10वीं के छात्र, इस दौरान क्लास रूम के बाहर ही छात्रों को अपने जूते-चप्पल उतरने पड़े।  
विज्ञापन

5 of 10
सीबीएसई परीक्षा
नई दिल्ली में सोमवार को सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में आने से पहले परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े छात्र। 
विज्ञापन

6 of 10
सीबीएसई परीक्षा
सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में परीक्षा देने जाते छात्र-छात्राएं। 
विज्ञापन

7 of 10
सीबीएसई परीक्षा
सोमवार को गुरुग्राम में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं देते छात्र-छात्राएं।

8 of 10
सीबीएसई परीक्षा
नई दिल्ली में सोमवार को परीक्षा देने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर आते छात्र-छात्राएं। इस दौरान काफी खुश नजर आए छात्र।

9 of 10
सीबीएसई परीक्षा
नई दिल्ली में सोमवार को एक परीक्षा केंद्र के बाहर उपस्थित छात्र-छात्राएं। 
विज्ञापन

10 of 10
सीबीएसई परीक्षा
नई दिल्ली में परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षा देने के बाद प्रश्न पत्र देखते छात्र छात्राएं। इस दौरान छात्र काफी खुश नजर आए। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें