विराट कोहली
- फोटो : BCCI
55 वर्षीय शास्त्री ने आगे कहा, 'मानसिक और शारीरिक तौर पर कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। दो महीनों में उन्होंने 870 से अधिक रन बनाए, जो कि अविश्वसनीय उपलब्धि है।' शास्त्री ने पूर्व क्रिकेटरों को लताड़ लगाई, जिन्होंने कोहली को अपनी आक्रमकता पर नियंत्रण करने की सलाह दी। हेड कोच ने कहा कि आक्रमकता से कोहली को अपना काम बेहतर ढंग से करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा, 'मेरी आलोचकों को एक ही सलाह है कि वह अपने काम पर ध्यान दें। मैं बहुत ही साधारण जवाब दे रहा हूं। जो भी ऐसा कहता है, उसे अपने काम से काम रखना चाहिए। हमें अपनी जिम्मेदारी निभाने दें।'