भ्रम : कोरोनावायरस सीजनल फ्लू से ज्यादा खतरनाक नहीं है
अधिकतर लोगों को कोरोनावायरस की खास जानकारी नहीं है। कई लोग अब भी इसे सीजनल फ्लू समझ रहे हैं जबकि दोनों अलग हैं। सबसे पहले, कोरोनावायरस सीजनल फ्लू के मुकाबले ज्यादा जानलेवा है। सीजनल फ्लू में जहां पीड़ित व्यक्तियों में औसतन 0.1 फीसदी की जान जाती है वहीं, कोरोना के मामले में यह काफी ज्यादा है।
इसके अलावा कोरोनावायरस सीजनल फ्लू के मुकाबले आसानी से फैलता है। सीजनल फ्लू से संक्रमित एक व्यक्ति औसतन 1.3 लोगों में संक्रमण फैलाता है वहीं, कोरोनावायरस से संक्रमित एक व्यक्ति औसतन 2.2 फीसदी लोगों को संक्रमित करता है। इन सब के अलावा कोरोनावायरस को और घातक बनाने वाला तथ्य यह है कि मनुष्यों में यह नया वायरस है। इससे निपटने के लिए हमारे शरीर में कोई प्राकृतिक इम्यूनिटी या वैक्सीन नहीं है।