Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने अपनी पहली BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाली मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। सुजुकी ने Gixxer, Gixxer SF और Gixxer SF MotoGP edition मोटरसाइकिल के BS6 मॉडल लॉन्च किए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
GIXXER SF का MotoGP वर्जन
- फोटो : Suzuki
कीमत
BS6 इंजन वाली Suzuki Gixxer की कीमत 1, 11,871 रुपये है। कंपनी ने Gixxer SF बाइक की कीमत 1, 21,871 रुपये रखी है। जबकि Gixxer SF MotoGP edition की कीमत 1,22,900 रुपये तय की गई है। तीनों मोटरसाइकिल की कीमतें एक्स-शोरूम हैं। सुजुकी ने हाल ही में Access 125 को BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया था।
विज्ञापन
3 of 6
सुजुकी जिक्सर
- फोटो : Social
Gixxer का इंजन
सुजुकी ने Gixxer BS6 और Gixxer SF BS6 बाइक्स को Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) में पेश किया था। इन दोनों बाइक्स में 155cc का 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलेगा। ये इंजन BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक तैयार किया गया है।
4 of 6
suzuki gixxer 250
पावर
BS4 इंजन वाला Gixxer 14.6 bhp का पावर और 14Nm का टॉर्क पैदा करता है। जबकि BS6 इंजन वाला Gixxer 13.6bhp का पावर और 13.9 Nm का टॉर्क पैदा करता है। यानी अपडेटेड BS6 इंजन वाले Gixxer का पावर करीब 1bhp कम हो गया है। दोनों ही मोटरसाइकिल 150cc की हैं और दोनों में सिंगल-चैनल ABS मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 6
Suzuki Gixxer 155 facelift
- फोटो : Social
फीचर्स
सुजुकी की इन दोनों BS6 अपडेटेड बाइक्स में ड्यूल-मफलर इग्जॉस्ट, LED हेडलैंप्स, LED टेल-लैंप्स मिलेगा। इसके साथ ही इन बाइक्स में 6-स्पोक एलॉय व्हील्स मिलेगा।
Suzuki Motorcycle India के मैनेजिंग डायरेक्टर कोइशिरो हिराओ का कहना है, "BS6 इंजन वाले Gixxer और Gixxer SF मोटरसाइकल भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई हैं। ओवरऑल पावर और परफॉर्मेंस से किसी तरह का समझौता किए बिना ये बाइक्स और इको फ्रेंडली हो गई हैं।"