फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 05 Sep 2020 07:18 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 7
राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंग्हे की बैठक - फोटो : ANI
चीनी रक्षामंत्री से 2.20 घंटे बातचीत में राजनाथ की दो-टूक... शांति के लिए सेना पीछे हटानी ही होगी
पूर्वी लद्दाख में सीमा पर बढ़े तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगही के बीच वार्ता समाप्त हो गई है। यह वार्ता 2 घंटे 20 मिनट तक चली। रूस की राजधानी मास्को में एक प्रमुख होटल में रात साढ़े नौ बजे (भारतीय समयानुसार) वार्ता शुरू हुई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
corona in world - फोटो : पीटीआई
विश्व में अब तक कुल संक्रमित 2.65 करोड़ पार, 8.73 लाख से ज्यादा ने गंवाई जान
विश्व में लगातार बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 2.65 करोड़ पार कर गई है जबकि 8.73 लाख लोग जान गंवा चुके हैं। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेताया है कि वायरस से बचने के लिए उसे अगले साल के मध्य तक व्यापक टीकाकरण की कोई उम्मीद नहीं है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : पीटीआई
Petrol, Diesel Price: डीजल के दाम घटे, जानें आज कितनी है कीमत
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज डीजल की कीमत में 13 पैसे की कमी की गई है। हालांकि पेट्रोल की कीमत पहले की तरह ही है। इससे पहले 30 जुलाई को दिल्ली सरकार ने डीजल के दाम मेें 8.36 रुपये की कटौती थी जिससे दिल्ली में डीजल का दाम बाजार में 73.56 रुपये प्रति लीटर हो गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
राम मगन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
Teachers' Day 2020: सेवानिवृत्त होने के बाद भी जगा रहे शिक्षा की अलख, ऐसे संवार रहे हैं बच्चों का भविष्य
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हर्रैया ब्लॉक क्षेत्र के निपनियां निवासी राममगन प्रधानाध्यापक पद से 31 मार्च-2016 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वे कप्तानगंज ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहटा में तैनात थे।
यहां पढ़ें पूूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
महाराष्ट्र: एक दिन में 19 हजार से ज्यादा संक्रमित, 378 की मौत, गणेशोत्सव के बाद बढ़े मरीज
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों का आकड़ा अचानक 19 हजार के पार पहुंच गया। जबकि बीते 24 घंटे में 378 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,63,062 हो गई है, वहीं कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा 25,964 पहुंच गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
अब जापान ने भी दिया ड्रैगन को झटका, भारत आने वाली कंपनियों को देगा सब्सिडी
कोरोना महामारी के बीच अपनी अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के मद्देनजर जापान अब भारत और बांग्लादेश को महामारी से उबरते एक बड़े बाजार के तौर पर देख रहा है। इसके मद्देनजर जापान ने चीन से भारत में ठिकाना शिफ्ट करने वाली कंपनियों को प्रोत्साहन की पेशकश की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें