SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) बनाने के लिए मशहूर अमेरिका की ऑटोमोबाइल निर्माता Jeep (जीप) भारत में अपने दमदार ऑफ रोडर एसयूवी Compass पर दो लाख रुपये की छूट और बेनिफिट्स दे रही है। इसके अलावा कार निर्माता अपनी लोकप्रिय एसयूवी को खरीदने में ग्राहकों की मदद के लिए लिए कई फाइनेंस ऑप्शन और ईएमआई स्कीम की पेशकश भी कर रही है।
विज्ञापन
2 of 5
Jeep Compass BS6
- फोटो : Jeep
Jeep Compass Standard मॉडल
Jeep Compass के स्टैंडर्ड मॉडल को खरीदने पर कंपनी 80,000 रुपये तक के छूट और फायदे दे रही हैं। इस एसयूवी पर मिलने वाला डिस्काउंट स्थान और डीलरशिप के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए इस ऑफर के बारे में जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करें।
विज्ञापन
3 of 5
Jeep Compass Trailhawk
- फोटो : Jeep
Jeep Compass Trailhawk मॉडल
Jeep Compass Trailhawk मॉडल पर कंपनी 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। यहां भी बता दें कि ऑफर के तहत मिलने वाली छूट अलग-अलग डीलरशिप पर भिन्न हो सकती है। कार खरीदने से पहले आप नजदीकी डीलरशिप पर पूरी जानकारी लें।
4 of 5
Jeep Compass
- फोटो : For Reference Only
100 फीसदी फाइनेंस
Jeep अपने इस लोकप्रिय ऑफ रोडर एसयूवी को खरीदने में मदद करने के लिए ग्राहकों को फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध करा रही है। ऑफर के तहत Jeep की एसयूवी खरीदने पर कंपनी 100 फीसदी फाइनेंस की सुविधा दे रही है। यानी यह दमदार एसयूवी की खरीद के लिए आपको डाउनपमेंट देने की आवश्यकता नहीं है।
Jeep डीजल ऑटोमेटिक मॉडल
Jeep ने भारत में Compass एसयूवी का डीजल-ऑटोमैटिक मॉडल इसी साल जनवरी में लॉन्च किया था। Jeep Compass डीजल-ऑटोमैटिक मॉडल दो वेरिएंट- Longitude और Limited Plus में आती है। Longitude वेरिएंट की कीमत 21.96 लाख रुपये और Limited Plus वेरिएंट की कीमत 24.99 लाख रुपये है।