हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 9
प्रशांत भूषण
प्रशांत भूषण के खिलाफ अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट में फैसला आज
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के खिलाफ अवमानना मामले सुप्रीम कोर्ट 31 अगस्त यानी सोमवार को अपना फैसला सुनाएगा और इससे जुड़ा आदेश पारित करेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 9
Flood
- फोटो : PTI
देश के इन राज्यों में बाढ़ और भारी बारिश से बिगड़ी स्थिति, मध्यप्रदेश में 454 गांव डूबे, आठ की मौत
मध्यप्रदेश में बीते दो दिन से हो रही जोरदार बारिश से 12 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इन जिलों के 454 से अधिक गांव पानी में डूबे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
4 of 9
manohar lal khattar
हरियाणाः मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हालत में सुधार, आज दोबारा होगा कोरोना टेस्ट
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सोमवार को दोबारा कोरोना टेस्ट होगा। इसमें उनके संक्रमण से उबरने की जांच की जाएगी। टेस्ट रिपोर्ट से पता चलेगा कि वे अब भी कोरोना पॉजिटिव हैं या फिर निगेटिव हो गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 9
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
NEET, JEE Main Exam 2020: कोरोना की चिंता व बाढ़ से छूट सकती है कई छात्रों की परीक्षा
सितंबर में होने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए पूरी तैयारी के बावजूद कुछ छात्रों की परीक्षा छूट सकती हैं। बिहार के इंजमाम अली ऐसे ही लाखों छात्रों में शामिल हैं, जो बाढ़ और कोरोना महामारी की चिंता के कारण चाहते हैं कि यह उच्चस्तरीय मेडिकल परीक्षा स्थगित हो जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 9
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : DD
मोरेटोरियम आज से खत्म, कर्ज पुनर्गठन पर बैंकों से तीन सितंबर को चर्चा करेंगी वित्तमंत्री
कोविड-19 महामारी से प्रभावित कर्जधारकों के लिए लोन मोरेटोरियम की सुविधा 31 अगस्त को समाप्त हो रही है। बकाया भुगतान पर कर्जधारकों को सहूलियत देने को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 3 सितंबर को बैंक प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 9
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
मोदी सरकार को घेरने की तैयारी, राहुल गांधी आज देश की अर्थव्यवस्था को लेकर जारी करेंगे वीडियो
राहुल गांधी ने 31 अगस्त को देश की अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर वीडियो जारी कर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। इस वीडियो के माध्यम से राहुल गांधी देश को बताएंगे कि आखिर कैसे मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
रिया चक्रवर्ती से आज फिर पूछताछ करेगी सीबीआई, गौरव आर्या का भी होगा सवालों से सामना
सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती पर शिकंजा कसता जा रहा है। रविवार को लगातार तीसरे दिन रिया से पूछताछ की गई। इससे पहले शुक्रवार को सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे, जबकि शनिवार को सात घंटे की पूछताछ की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
विजय माल्या की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज, 40 मिलियन डॉलर ट्रांसफर का है मामला
सुप्रीम कोर्ट 31 अगस्त को भगोड़े बिजनेसमैन विजय माल्या की एक पुनर्विचार याचिका पर फैसला सुनाएगा। दरअसल विजय माल्या ने मुकदमे के बीच में 40 मिलियन डॉलरअपने बच्चों को ट्रांसफर कर दिए थे, जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने मई 2017 में उसे अदालत की अवमानना का दोषी ठहराया था। यहां पढ़ें पूरी खबर