फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 28 Jul 2020 09:13 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 10
पुंछ में गोलाबारी पर भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के तीन सैनिक ढेर, आठ घायल
पाकिस्तान ने सोमवार को नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन किया। चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोले दागे गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 10
नागर शैली में सबसे अलौकिक होगा मंदिर, चंद्रकांत सोमपुरा पहले पीएम मोदी को दिखाएंगे डिजाइन
84 हजार 600 वर्गफुट का विशाल श्रीरामजन्मभूमि मंदिर अब तक बने नागर शैली के मंदिरों में सबसे अलौकिक होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 10
चीनी डॉक्टर का कोविड-19 को लेकर बड़ा खुलासा, कहा- वुहान बाजार पहले ही साफ कर दिया गया था
चीन में कोरोना वायरस के मामलों का शुरू में ही पता लगाने वाले एक चीनी डॉक्टर ने स्थानीय प्रशासन पर इस मामले में लीपापोती का आरोप लगाया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 10
कुलभूषण जाधव मामला: पाकिस्तान सरकार ने नेशनल असेंबली में पेश किया अध्यादेश
पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कुलभूषण जाधव के मामले में अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले के मद्देनजर पाक सरकार ने सोमवार को संसद में एक अध्यादेश पेश किया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 10
आसमान के निगहबानः आते ही सरहद पर तैनात होंगे राफेल, अंबाला पहुंचते ही शुरू कर देंगे ऑपरेशन
अंबाला एयर फोर्स बेस पर लैंडिंग करने के तत्काल बाद राफेल विमान सरहद पर परवाज भरना शुरू कर देंगे।एक अफसर ने बताया, इस दौरान राफेल को लेकर आने वाले सभी पायलटों और ग्राउंड क्रू को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे लैंडिंग के बाद अपना सिर नीचे रखते हुए जल्द से जल्द समग्र वायुसेना के संचालन के साख एकीकृत हो जाएं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 10
राजस्थान सियासी संकट: विधानसभा सत्र पर सशर्त सहमति, गहलोत सरकार से मांगा नया प्रस्ताव
राजस्थान के सियासी रण के तेजी से बदल रहे घटनाक्रम के बीच राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा सत्र बुलाने से जुड़ा नया प्रस्ताव अशोक गहलोत सरकार को कुछ सुझावों और सवालों के साथ लौटा दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 10
पूर्वी लद्दाख में स्थानीय कमांडर हर 48 घंटे पर ले रहे जमीनी हकीकत का जायजा
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सामान्य स्थिति बहाल करने की प्रक्रिया में भारत और चीन के बीच सैन्य स्तर पर पांचवीं बार वार्ता की तैयारी अंतिम दौर में है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 10
विश्व में कुल संक्रमित 1.64 करोड़ पार, मृतकों की संख्या 6.52 लाख से ज्यादा, अमेरिका में वैक्सीन का
दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सोमवार को 1.64 करोड़ पार हो गया। वहीं इससे मरने वालों की संख्या भी 6.52 लाख से ज्यादा हो चुकी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

10 of 10
महाराष्ट्र: एक दिन में मिले 7,924 नए संक्रमित, बीते 24 घंटे में 227 की मौत
कोरोना महामारी का तांडव झेल रहे महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को राज्य में 7,924 नए संक्रमित सामने आए और बीते 24 घंटे में 227 लोगों की मृत्यु हो गई। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें