फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 25 Aug 2020 06:31 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स - फोटो : AMAR UJALA
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है.
विज्ञापन

2 of 7
कोरोना वैक्सीन - फोटो : social media
ऑक्सफोर्ड के संभावित कोविड-19 टीके के दूसरे चरण का परीक्षण आज से
पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई), ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित संभावित कोविड-19 टीके का दूसरे चरण का मानव क्लीनिकल परीक्षण मंगलवार को शुरू करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
अनलॉक 3.0 - फोटो : अमर उजाला।
अनलॉक-4: पहली सितंबर से चल सकती हैं मेट्रो ट्रेनें, स्कूल-कॉलेज अभी नहीं खुलेंगे
केंद्र सरकार अनलॉक-4 के तहत पहली सितंबर से मेट्रो ट्रेन सेवाओं को शुरू करने की अनुमति दे सकती है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला राज्य अपने अपने यहां महामारी की स्थिति के हिसाब से लेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर
बिहार में आज से होगा बसों का परिचालन शुरू, मानने होंगे ये नियम
लगातार बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच बिहार में आज से बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा। सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समूह की बैठक हुई।
विज्ञापन

5 of 7
इमारत का मलबा - फोटो : एएनआई
महाराष्ट्र के रायगढ़ में इमारत गिरी, 17 घायल, 70 के फंसे होने की आशंका
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत गिरने से 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इमारत दस साल पुरानी थी और मलबे में करीब 70 लोगों के फंसे होने की आशंका है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
प्रशांत भूषण का सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगने से इंकार, आज हो सकता है सजा पर फैसला
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने न्यायपालिका के प्रति अपमानजनक दो ट्वीट के लिए सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगने से सोमवार को इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इनमें उन्होंने अपने उन विचारों को व्यक्त किया है जिन पर वह हमेशा विश्वास करते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्टेल्थ फाइटर
चीन को चुनौती, अमेरिका ने हिंद महासागर में तैनात किए बमवर्षक
अमेरिका ने हिंद महासागर स्थित डिएगो गार्सिया द्वीप पर अपने तीन घातक बी-2 स्टेल्थ बमवर्षक तैनात कर दिए हैं। ताइवान और लद्दाख में भारत के साथ चीन के तनाव के बीच परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम इन विमानों को यहां तैनात किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें