फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 19 Sep 2020 07:03 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : Amar Ujala
IPL 2020: आईपीएल की पहली टक्कर आज, धोनी-रोहित के धुरंधरों में मुकाबला
कोरोना के बीच शनिवार से संयुक्त अरब अमीरात में आईपीएल क्रिकेट के उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। आईपीएल-13 का पहला मुकाबला गत विजेता मुंबई इंडियंस और उपविजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच अबुधाबी में होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 6
टीएस तिरुमूर्ति - फोटो : ANI
ऐतिहासिक होगी संयुक्त राष्ट्र की आम सभा, पीएम मोदी करेंगे दो बैठकों में शिरकत
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने संयुक्त राष्ट्र के 75वें सत्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार का सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। उन्होंने बताया कि सोमवार से शुरू होने वाले इस डिजिटल सत्र के दो बहस में प्रधानमंत्री मोदी भी शिरकत करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 6
Rajnath singh, Bipin rawat, Ajit doval
भारत-चीन तनाव: ‘चाइना स्टडी ग्रुप’ की बैठक में एलएसी पर तैयारियों को लेकर व्यापक समीक्षा
पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच हालात सामान्य करने के लिए संभावित बातचीत से पहले शुक्रवार को सरकार की उच्चाधिकार प्राप्त चाइना स्टडी ग्रुप ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के संपूर्ण स्थिति की व्यापक समीक्षा की।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 6
राज्यसभा - फोटो : ANI
राज्यसभा में कृषि विधेयकों की परीक्षा, बहुमत से 24 वोट दूर है एनडीए
कृषि विधेयकों के लोकसभा से पारित होने के बाद इन्हें राज्यसभा में पेश किया जाएगा, जहां से पारित होने के बाद ये कानून में तब्दील हो जाएंगे। 245 सदस्यीय राज्यसभा में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि विपक्ष इसके विरोध में एकजुट होता है या फिर शिरोमणि अकाली दल के नाराज होने के बाद भी एनडीए इसे पारित कराने में कामयाब होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : पीटीआई
Petrol, Diesel Price: डीजल के दाम घटे, जानें आज कितनी है कीमत
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज डीजल की कीमत में 19 से 21 पैसे की कमी की गई है। हालांकि पेट्रोल की कीमत पहले की तरह ही है। इससे पहले 30 जुलाई को दिल्ली सरकार ने डीजल के दाम मेें 8.36 रुपये की कटौती थी जिससे दिल्ली में डीजल का दाम बाजार में 73.56 रुपये प्रति लीटर हो गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें