जब-जब आईपीएल की प्रतिद्वंद्विता पर बात होगी, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स का जिक्र सबसे पहले आएगा। सर्वाधिक फाइनल खेलने वाली इन दो टीम के बीच ही कल यानी 19 सितंबर को इंडियन प्रीमियर लीग का उद्घाटन मुकाबला होगा। कोरोना काल के बीच शुरू होने वाले 13वें सीजन में धोनी और रोहित जीत से शुरुआत चाहेंगे।