फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो अधिवेशन: भाजपा के दिग्गज पहुंचे, तस्वीरों में देखिए भव्य स्वागत

Sun, 06 Mar 2016 03:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 12
भाजयुमो अधिवेशन - फोटो : अमर उजाला
‘बुजुर्ग इन वेटिंग’ मुद्दा बना तो भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजकों ने आनन-फानन में शनिवार को मंच पर पार्टी के बुजुर्ग नेता अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के कट आउट लगा दिए। इसी के साथ एक ओर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भी स्थान मिल गया। -ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन

2 of 12
भाजयुमो अधिवेशन - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन के मंच के बैनर में पार्टी के बुजुर्ग नेता प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी के चेहरे नदारद हैं। यहां तक कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर भी इस बैनर में नहीं है। अमर उजाला ने पोस्टर में केवल मोदी, शाह और अनुराग के ही चित्र होने पर खबर प्रकाशित की।
विज्ञापन

3 of 12
भाजयुमो अधिवेशन - फोटो : अमर उजाला
इसके चलते शुक्रवार को पत्रकारों के सामने आए युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के सामने ये सवाल उठा। उन्होंने तैयारियों को आधा-अधूरा बताते हुए मंच पर बुजुर्ग नेताओं को स्थान दिए जाने की बात कही। शनिवार को भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन का मंच बदला नजर आया। यहां एक ओर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल तो दूसरी लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी के कट आउट लगे थे।

4 of 12
भाजयुमो अधिवेशन - फोटो : अमर उजाला
मीडिया में छिछालेदार होने के बाद मंच पर भले ही अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के कट आउट लग गए लेकिन युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने इरादे स्पष्ट कर दिए। उन्होंने मंच से कहा मैं क्रि केट का आदमी हूं और इस खेल में टीम और जोड़ी की अहमियत होती है।
विज्ञापन

5 of 12
भाजयुमो अधिवेशन - फोटो : अमर उजाला
हम लोग टीम का हिस्सा हैं। और जोड़ी में पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय उसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी रहे। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी के नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

6 of 12
भाजयुमो अधिवेशन - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाजपा ने मोदी सरकार की योजनाओं को गांव और गरीब तक पहुंचाने का दायित्व युवाओं को सौंपा है।
विज्ञापन

7 of 12
भाजयुमो अधिवेशन - फोटो : अमर उजाला
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं को देश के गरीबों को जीवन बीमा, सस्ती दवा, एलपीजी और किसानों को फसल बीमा से लाभान्वित भी करना होगा। गांव में कांग्रेस के नेताओं से यह भी पूछना है कि क्या वह जेएनयू में लगे देश विरोधी नारों के साथ खडे़ हैं?

8 of 12
भाजयुमो अधिवेशन - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने दो साल के अल्प समय में जो किया है उसके चमत्कारिक परिणाम आने शुरू हो चुके हैं। अब तक जो विकास गांव और किसान तक नहीं पहुंचा था, वह काम मोदी सरकार ने कर दिखाया है।

9 of 12
भाजयुमो अधिवेशन - फोटो : अमर उजाला
अब बड़ा दायित्व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को निभाना है। युवा कार्यकर्ता गांव के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम करें। युवा परिवर्तन का वाहक है। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति की चेतना जगाने का भी काम करें।

10 of 12
भाजयुमो अधिवेशन - फोटो : अमर उजाला
भगवा रंग में रंगे उड़ीसा के संजय बरीक का देशभक्ति का जज्बा देखिए। पहले उन्होंने यमुना की रेत से मां भारती की अद्भुत आकृति बनाई और फिर कड़ी धूप में सिर पर झोला रखकर रक्षा के लिए बैठ गए। ये प्रतिमा राष्ट्रीय अधिवेशन में आकर्षण का केंद्र बनी है। उड़ीसा में समुद्र के किनारे रेत से आकृति बनाने का कौशल रखने वाले संजय भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने आए हैं।

11 of 12
भाजयुमो अधिवेशन - फोटो : अमर उजाला
मन में कला के साथ देशभक्ति की अभिव्यक्ति का जोश था इसलिए अधिवेशन शुरू होने से पहले ही यमुना की रेती से मां भारती का चित्र उकेर दिया। बोले अरमान रंग भरने के थे लेकिन व्यवस्था न होने से संभव नहीं हो सका। बहरहाल रेत की इस प्रतिमा का कोई खराब न कर दे इसलिए संजय धूप में सिर पर झोला रखकर उसकी रक्षा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

12 of 12
भाजयुमो अधिवेशन - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के कोने-कोने से आए युवाओं में सेल्फी का जबर्दस्त क्रेज देखा गया। वे अधिवेशन में अपने आगमन को कैमरे में कैद करने को बेताब नजर आए। अधिवेशन में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां भी आई हैं। शनिवार को पहले ही दिन मंच पर नेता पहुंचे तो महिलाओं का जोश भी बढ़ गया। मोदी-मोदी के नारों के बीच विक्ट्री चिह्न के साथ ये महिलाएं अग्रिम पंक्ति में नजर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें