फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा की 10 तस्वीरें, जिनके कारण हो रही राहुल गांधी की चर्चा

Sat, 08 Oct 2022 04:53 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अब तक इस यात्रा से कई विवाद जुड़ चुके हैं। वहीं, राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं, जिनकी चर्चा हर तरफ हो रही है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ तस्वीरें दिखाएंगे। आइए उन तस्वीरों को देखते हैं और साथ में समझने की कोशिश करते हैं कि इनके राजनीतिक मायने क्या हैं?  
विज्ञापन
1 of 15
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने पूरे हो चुके हैं। सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा 31वें दिन कर्नाटक के मायासांद्रा में पहुंच चुकी है। राहुल गांधी इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। 150 दिन तक चलने वाली यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। 3,570 किलोमीटर लंबी इस यात्रा का समापन जम्मू-कश्मीर में होगा। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी के नेताओं को इस यात्रा से जनाधार बढ़ने की उम्मीद है। 

अब तक इस यात्रा से कई विवाद जुड़ चुके हैं। वहीं, राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं, जिनकी चर्चा हर तरफ हो रही है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ तस्वीरें दिखाएंगे। आइए उन तस्वीरों को देखते हैं और साथ में समझने की कोशिश करते हैं कि इनके राजनीतिक मायने क्या हैं?  
 
विज्ञापन

2 of 15
यात्रा में मां सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
1. जब मां के जूतों का फीता बांधते दिखे राहुल : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी छह अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। बेटे राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा के 27वें दिन कर्नाटक के मांड्या जिले में यात्रा में पहुंचीं। इस दौरान सोनिया और राहुल की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिनकी सबसे ज्यादा चर्चा हुई। यात्रा के दौरान राहुल ने सोनिया गांधी के जूते का फीता बांधा, उन्हें अधिक चलने से रोका, इस दौरान कई बार मां-बेटे के प्रेम की झलक देखने को मिली।



कांग्रेस की ओर से भी इस तस्वीर और वीडियो को ट्वीट किया गया। कांग्रेस पार्टी के एक ट्वीट पर सिर्फ लिखा था मां। वहीं दूसरे ट्वीट पर परवरिश। राहुल अपनी मां सोनिया का हाथ पकड़कर यात्रा में चलते हुए दिखाई दिए। कुछ दूर तक चलने के बाद जब उन्हें लगा कि मां थक गईं हैं तो उन्होंने तुरंत उन्हें गाड़ी में बैठने को बोल दिया। बता दें कि सोनिया गांधी की कुछ दिनों पहले तबियत खराब थी। हाल ही में वह रिकवर हुई हैं। ऐसे में मां का ख्याल रखते हुए तस्वीरें वायरल हुईं तो लोगों ने राहुल की खूब तारीफ की। 
विज्ञापन

3 of 15
बच्ची को सैंडल पहनाते हुए राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
2. जब बच्ची को सैंडल पहनाया : यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक बच्ची को सैंडल पहनाते हुए दिखे। ये फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। लोगों ने राहुल की जमकर तारीफ की।

4 of 15
बारिश में भाषण देते हुए राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
3. जब बारिश में भी भाषण देते रहे राहुल गांधी : सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में तेज बारिश के बीच भी राहुल गांधी भाषण देते दिख रहे हैं। खास बात ये है कि उनको सुनने के लिए आम लोग भी तेज बारिश के बीच खड़े रहे। ये वीडियो यात्रा के 25वें दिन की है। तब राहुल गांधी कर्नाटक के मैसूर में भारी बारिश में जनसभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन

5 of 15
नन्ही इंदिरा गांधी के साथ राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया
4. जब यात्रा में पहुंची नन्ही इंदिरा : भारत जोड़ो यात्रा में एक जगह नन्ही इंदिरा गांधी भी पहुंची। दरअसल एक छोटी सी बच्ची इंदिरा गांधी बनकर यात्रा में शामिल हुई थी। राहुल गांधी बच्ची का हाथ पकड़कर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 15
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
5. बुजुर्गों को गले लगाते हुए दिखे राहुल : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी अलग-अलग तरह के लोगों से मिल रहे हैं। बड़ी संख्या में युवा उनके साथ पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान बुजुर्गों में भी खासा उत्साह देखने को मिला है। राहुल के साथ कई बुजुर्गों की तस्वीर वायरल हुई है। इसमें वह बुजुर्गों को गले लगाते हुए दिख रहे हैं। बुजुर्ग भी उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 15
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
6. मठ, मंदिर और दरगाह पहुंचे राहुल गांधी : अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी धार्मिक स्थलों पर भी पहुंचे। वह अलग-अलग मठ और मंदिरों में पहुंचे। पूजा पाठक की। इसके अलावा चर्च और दरगाह भी पहुंचे। इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। 

8 of 15
युवाओं के साथ राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
7. युवाओं के साथ भी चले राहुल : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवक और युवती इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं, जिनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन युवाओं से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्हें गले लगाकर राहुल आगे बढ़ते रहे। ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं। 

9 of 15
दिव्यांगो के साथ राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया
8. दिव्यांग भी शामिल हुए यात्रा में : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कई जगह दिव्यांगजन भी शामिल हुए। कई तस्वीरें सामने आईं हैं, जिनमें राहुल दिव्यांगों का हाथ पकड़कर आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। राहुल की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। 

10 of 15
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
9. फुटबॉल खेलते नजर आए राहुल गांधी : राजस्थान में जब कांग्रेस सियासी संकट से जूझ रही थी, तब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा केरल पहुंची थी। उस दौरान राहुल बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए नजर आए। ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। विपक्ष ने इसको लेकर राहुल पर निशाना भी साधा। 

11 of 15
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
10. बच्ची के साथ खेलते नजर आए राहुल : यात्रा के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें राहुल गांधी एक बच्ची के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। राहुल ने पहले बच्ची से हाथ मिलाया और फिर उसे चॉकलेट दी। बच्ची ने भी प्यार से राहुल को किस किया। 

12 of 15
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
यात्रा का ये होगा रूट
सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हो रही यात्रा 150 दिन तक चलेगी। इस दौरान यह 12 राज्यों से गुजरेगी। 3,570 किलोमीटर लंबी इस यात्रा का समापन जम्मू-कश्मीर में होगा। यात्रा 12 राज्यों के 20 शहरों से होकर गुजरेगी। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा, केरल के तिरुवनंतपुरम, कोच्ची, नीलाम्बुर होते हुए कर्नाटक पहुंच चुकी है। यहां मैसूर, बेल्लारी, रायचुर, मायासांद्रा के बाद तेलंगाना के विकाराबाद, महाराष्ट्र के नांदेड़, जलगांव जामोद, मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचेगी। यहां से यात्रा राजस्थान के कोटा, दौसा, अलवर, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, दिल्ली, हरियाणा के अंबाला, पंजाब के पठानकोट होते हुए जम्मू होते हुए श्रीनगर पहुंचेगी। जहां यात्रा का समापन होगा।
 

13 of 15
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत जोड़ो यात्रा पर आगे की रणनीति क्या होगी? 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बताते हैं कि जिस तरह से भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का समर्थन मिल रहा है, उससे हमारे कार्यकर्ता और नेता सभी उत्साहित हैं। 150 दिन की यह यात्रा पूरी होने के बाद पश्चिम से पूर्वी भारत तक नई यात्रा निकाली जाएगी। नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों को इसमें शामिल किया जाएगा। अभी जो राज्य छूट रहे हैं, उन्हें भी इसमें शामिल किया जाएगा। अभी जो रणनीति है, उसके अनुसार ये यात्रा दो तरफ से निकलेगी। एक तरफ की कमान खुद राहुल गांधी संभालेंगे तो दूसरे तरफ से प्रियंका गांधी यात्रा का नेतृत्व कर सकतीं हैं। 
 

14 of 15
यात्रा में राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
इस यात्रा का उद्देश्य क्या है?
पार्टी नेताओं और यात्रा की वेबसाइट के मुताबिक इस राष्ट्रव्यापी यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश को एकजुट करना है। यात्रा की वेबसाइट कहती है कि इस यात्रा का उद्देश्य देश को एकजुट करना, लोगों को एक साथ लाना और देश को मजबूत करना है।   

चुनावी राज्यों से दूर रहेगी कांग्रेस की यह यात्रा
ये यात्रा 150 दिन चलेगी। इस दौरान गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने हैं। दिलचस्प ये है कि 12 राज्यों से गुजरने वाली यह यात्रा इन दोनों चुनावी राज्यों से होकर नहीं जाएगी। बिहार, बंगाल जैसे राज्यों से होकर भी यात्रा नहीं गुजरेगी। यहां तक कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में भी यात्रा का पड़ाव बहुत छोटा है।
 
विज्ञापन

15 of 15
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
अब तक कितने विवाद आ चुके सामने?
यात्रा की शुरुआत होते ही भाजपा ने सबसे पहले राहुल गांधी के कंटेनर को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। ये कंटेनर वो हैं, जिनमें राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेता यात्रा के दौरान रुकते हैं। भाजपा ने दावा किया की ये कंटेनर बहुत आलीशान बनाए गए हैं। कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया और इन कंटेनरों के फोटो वीडियो जारी करके कहा कि कंटेनरों में केवल जरूरी सुविधाओं के अलावा कुछ नहीं है। 

दूसरा विवाद राहुल के टी-शर्ट को लेकर उठा। भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया कि राहुल गांधी  करीब 42 हजार रुपये की टी शर्ट पहनकर यात्रा कर रहे हैं। इस पर कांग्रेस ने पलटवार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूट और चश्मे का हवाला देते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी 'भारत जोड़ो' यात्रा में उमड़े जनसैलाब से घबरा गई है। 

तीसरा विवाद राहुल गांधी की केरल के कैथोलिक पादरियों के साथ बैठक के बाद शुरू हुआ। इन पादरियों में विवादित पादरी जॉर्ज पोन्नैया भी मौजूद थे। इस बैठक की वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें राहुल गांधी पादरी से सवाल करते सुनाई दे रहे हैं कि ‘क्या जीसस क्राइट (ईसा मसीह) ईश्वर का एक रूप हैं? क्या यह सही है? जवाब में पोन्नैया कहते हैं, 'हां वह असली भगवान हैं, शक्ति (हिंदू देवी) जैसे नहीं हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें