फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गुजरात के कई शहरों में लगे दिल्ली के सीएम के विवादित पोस्टर, लिखा- हिंदू विरोधी केजरीवाल वापस जाओ

Sat, 08 Oct 2022 04:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

बैनर-पोस्टर में केजरीवाल की तस्वीरों के साथ लिखा गया है- 'मैं हिंदू धर्म को एक पागलपन मानता हूं।' कुछ अन्य बैनर्स में 'हिंदू विरोधी केजरीवाल वापस जाओ' के नारे लिखे हुए हैं। ये बैनर अहमदाबाद, राजकोट, सूरत और वडोदरा शहरों में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 4
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
गुजरात में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं। पार्टी ने दिल्ली और पंजाब के बाद अब गुजरात में भी जीत हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। इस बीच, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के ऐसे कई पोस्टर-बैनर प्रमुख शहरों में लगाए गए हैं, जिनमें उन्हें हिंदू विरोधी बताया गया है। इस पोस्टर-बैनर में उन्हें दूसरे समुदाय की टोपी पहने हुए दिखाया गया है। 
 
विज्ञापन

पोस्टर-बैनर में क्या लिखा?

2 of 4
केजरीवाल विरोधी पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
इन बैनर-पोस्टर में केजरीवाल की तस्वीरों के साथ लिखा गया है- 'मैं हिंदू धर्म को एक पागलपन मानता हूं।' कुछ अन्य बैनर्स में 'हिंदू विरोधी केजरीवाल वापस जाओ' के नारे लिखे हुए हैं। कुछ में लिखा हुआ है 'मैं ब्रह्मा, विष्णु महेश को नहीं मानता'। ये बैनर अहमदाबाद, राजकोट, सूरत और वडोदरा शहरों में लगाए गए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के मंत्री ने भगवान न मानने की ली शपथ

3 of 4
आप नेता राजेंद्र पाल गौतम - फोटो : एजेंसी
इससे एक दिन पहले दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के एक कार्यक्रम में शामिल होने से विवाद खड़ा हो गया था। इसमें वे कथित तौर पर भगवान को न मानने की शपथ लेते हुए दिख रहे हैं। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंत्री की आलोचना की है और उन पर देवताओं और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भगवंत मान के साथ दो दिवसीय दौरे पर केजरीवाल

4 of 4
अरविंद केजरीवाल के साथ भगवंत मान (फाइल) - फोटो : एजेंसी
हालांकि, राजकोट में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाने वाले बैनर-पोस्टरों को हटा दिया है। दाहोद शहर में 'हिंदू विरोधी केजरीवाल वापस जाओ' के बैनर देखे गए, जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनके पंजाब समकक्ष भगवंत मान शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे। आम आदमी पार्टी के इन दोनों ने नेताओं ने शनिवार से अपना दो दिवसीय गुजरात दौरा शुरू किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें