फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru Stampede: मातम में बदला आईपीएल चैंपियन RCB की जीत का जश्न; जमीन पर गिरते रहे लोग, गूंजती रही चीखें

Thu, 05 Jun 2025 06:08 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को बताया कि चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के पास भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोग आरसीबी टीम की आईपीएल जीत के जश्न में हिस्सा लेने के लिए एकत्र हुए थे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए।
विज्ञापन
1 of 6
बंगलूरू में हुई भगदड़ की तस्वीरें - फोटो : PTI
चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ के बाद हर तरफ चीख पुकार मची थी। अपने खिलाड़ियों की झलक पाने पहुंचे प्रशंसक आयोजकों की ओर से किए बदहाल इंतजामों को कोस रहे थे। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि कैसे देखते ही देखते जश्न का माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन

2 of 6
बंगलूरू में हुई भगदड़ की तस्वीरें - फोटो : PTI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आईपीएल चैंपियन बनने का सपना साकार होने के जश्न में पूरे कर्नाटक से क्रिकेट प्रेमी बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मंगलवार रात से ही जुटने लगे थे। बताया गया था कि सम्मान समारोह के बाद खुली बस में खिलाड़ियों की परेड निकलेगी, लेकिन कब यह अंतिम समय तक तय नहीं हुआ। आयोजकों ने परेड को लेकर फैसला अंतिम मिनट तक नहीं किया। प्रवेश के लिए पास अनिवार्य थे, जबकि हजारों लोग बिना पास के पहुंच गए थे। पास चेक करने के लिए तो कुछ लोग तैनात थे, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने की कोई व्यवस्था नहीं थी। वहां जमा लोगों की भीड़ की मदद के लिए कोई नहीं था।

विज्ञापन

3 of 6
बंगलूरू में हुई भगदड़ की तस्वीरें - फोटो : PTI
लिंगराजपुरम से पहुंचे चश्मदीद इनायत ने बताया कि जब वे गेट नंबर 3 पर पहुंचे तो वहां तिल रखने की भी जगह नहीं थी। लोग बिना पास के अंदर जाने के लिए कतारों में खड़े थे। तभी गेट हल्का सा खुला और बाहर खड़ी भीड़ ने अंदर घुसने की कोशिश की।

4 of 6
बंगलूरू में हुई भगदड़ की तस्वीरें - फोटो : PTI
धक्का मारने से खुला गेट
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तीन लड़कियों ने अंदर जाने के लिए जैसे ही दरवाजे को धक्का मारा तो वह खुल गया। पीछे से भीड़ ने उन्हें गिराया और उनको कुचलते हुए अंदर घुसने लगी। कई लोग एक के बाद एक गिरते रहे और उनकी चीख पुकार से स्टेडियम के बाहर का हिस्सा गूंज गया।
विज्ञापन

5 of 6
बंगलूरू में हुई भगदड़ की तस्वीरें - फोटो : PTI
'मैंने अपनी पोती खो दी'
कनूर से 14 वर्षीय देव्यामशी अपनी मां, छोटी बहन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आरसीबी की जीत का जश्न मनाने आई थी। भगदड़ के बाद उसका शव बॉरिंग अस्पताल में रखा था। अस्पताल के बाहर बदहवास उसकी दादी ने दर्द बयां करते हुए कहा कि वहां बहुत सारे लोग थे, एक दूसरे पर चढ़कर अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, धक्का-मुक्की कर रही भीड़ को कुछ नहीं हुआ लेकिन मैंने पोती को खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बंगलूरू में हुई भगदड़ की तस्वीरें - फोटो : PTI
किसी ने बोला, विराट इधर से आएगा...लोग दौड़ पड़े
गेट नंबर 1 पर जमा भीड़ में कहीं से आवाज आई कि विराट कोहली इधर से ही आएगा। भीड़ अचानक घूमी और गेट की ओर दौड़ पड़ी। आगे गेट बंद होने के कारण लोग लड़खड़ाए और एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे। इनमें ज्यादातर युवा और महिलाएं थीं।

यह भी पढ़ें
Bengaluru: 'हमने आरसीबी या केसीए से अनुरोध नहीं किया, वे ही टीम लेकर बंगलूरू आए', कर्नाटक सरकार ने झाड़ा पल्ला 
Bengaluru Stampede: जीत के जश्न के बीच चिन्नास्वामी के बाहर क्या हुआ कि मच गई भगदड़; जानें क्या थी मुख्य वजह 
Bengaluru Stampede: आरसीबी की जीत का जश्न और फिर भगदड़, बंगलूरू में कैसे बिगड़ते गए हालात? देखिए पूरी टाइमलाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें