पंजाब किंग्स जब पहले क्वालिफायर में आरसीबी से हार गई थी तब अय्यर ने कहा था, 'हम लडाई हारे हैं, युद्ध नहीं।' उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और उन्होंने क्वालिफायर दो में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 87 रन की पारी खेल कर इसे सही भी साबित किया।
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को पिछले साल चैंपियन बनाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस सीजन पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाया। हालांकि, वह टीम को उसकी पहली जीत नहीं दिला पाए। मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
2 of 12
श्रेयस अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में भले ही पंजाब खिताब नहीं जीत पाई, लेकिन 2014 के बाद टीम पहली बार फाइनल में प्रवेश करने में कामयाब रही। वह तीन अलग-अलग टीमों के साथ आईपीएल फाइनल में पहुंचने वाले पहले कप्तान हैं। श्रेयस इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ साल 2020 में और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ 2024 में आईपीएल फाइनल में पहुंच चुके हैं। उनकी कप्तानी में केकेआर ने पिछले साल खिताब भी जीता था। अय्यर खुद को एक ऐसे कप्तान के रूप में स्थापित करने में कामयाब हुए हैं जिसकी भारत को शायद भविष्य में आवश्यकता हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 12
श्रेयस अय्यर
- फोटो : PTI
केकेआर ने पिछले साल उन्हें जाने दिया क्योंकि फ्रेंचाइजी को बड़ी रिटेंशन फीस (टीम में बनाये रखने की रकम) की उनकी मांग उचित नहीं लगी। केकेआर का यह नुकसान पंजाब किंग्स के लिए एक बड़ा फायदा साबित हुआ। पंजाब की टीम को 30 वर्षीय खिलाड़ी के रूप में एक समझदार और जज्बे वाला कप्तान मिला। ऐसा कप्तान जो करियर के उतार-चढ़ाव को शालीनता से संभालना जानता हो।
4 of 12
श्रेयस अय्यर
- फोटो : PTI
शुभमन गिल की कप्तानी की परीक्षा अभी नहीं हुई है। उन्हें इंग्लैंड में कप्तान के रूप में कड़ी परीक्षा का सामना करना पड़ेगा। लेकिन तीन जून 2025 के बाद श्रेयस संतोष अय्यर को भारतीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माना जा सकता है। अय्यर की कप्तानी में अपनी समझदारी के साथ करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी जैसा संयम और विराट कोहली जैसा आक्रामक रवैया और मुंबई के उनके सीनियर रोहित शर्मा की तरह एक 'बिंदास मुंबईकर' की झलक दिखी। आईपीएल फाइनल में हार के बावजूद अय्यर के आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा- अभी काम आधा बाकी है, हमें अगले साल जीतना है।
विज्ञापन
5 of 12
श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर
- फोटो : ANI
श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं चुना गया है। वह पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। चयन समिति के फैसले पर रिकी पोंटिंग ने हैरानी जताई। उन्होंने कहा- मैं वास्तव में बहुत दुखी था लेकिन उसने इसे बहुत अच्छे से स्वीकार कर लिया है और वह आगे बढ़ गया है। उनकी आंखों में हर बार अच्छा प्रदर्शन करने की ललक रहती है। वह हर मैच को जीतना चाहता है और एक सर्वश्रेष्ठ कप्तान के रूप में विकसित होना चाहता है।
विज्ञापन
6 of 12
श्रेयस अय्यर
- फोटो : ANI
इन दोनों के बीच काफी पुराना रिश्ता है। साल 2017 में जब गौतम गंभीर ने बीच सत्र में कप्तानी छोड़ने का फैसला किया, तो पोंटिंग की सलाह पर ही अय्यर दिल्ली आईपीएल फ्रैंचाइजी के कप्तान बने। दिल्ली की फ्रेंचाइजी 2020 में आईपीएल फाइनल में पहुंची जो इस टीम की इस लीग की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। चोट के कारण ब्रेक लेने के बाद कैपिटल्स ने फैसला किया कि वे उन्हें टीम में बरकरार रख ऋषभ पंत को खोने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं। पंत उस समय के उभरते सितारे थे और कप्तानी की महत्वाकांक्षा रखते थे।
विज्ञापन
7 of 12
श्रेयस अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
अय्यर इसके बाद केकेआर के कप्तान बने और टीम 2024 में चैंपियन बनी। अय्यर को हालांकि इस खिताब का ज्यादा श्रेय नहीं मिला क्योंकि उन्होंने टीम की जरूरतों के हिसाब से निचले क्रम में बल्लेबाजी की। टीम के तत्कालीन मेंटोंर और भारतीय टीम के मौजूदा कोच गंभीर को रणनीतिक सूझबूझ के लिए ज्यादा श्रेय मिला। कप्तान के सहज निर्णय और समझदारी की गयी तैयारियों पर किसी का ज्यादा ध्यान नहीं गया। कोई खिलाड़ी हालांकि दो अलग-अलग फ्रेंचाइजी टीमों का नेतृत्व करते हुए अलग-अलग प्रबंधन, अलग-अलग विचारधारा और खिलाड़ियों की बदलती सूची के साथ लगातार दो सत्र में फाइनल तक पहुंचता है तो उसकी रणनीतिक प्रतिभा को लंबे समय तक अनदेखा नहीं किया जा सकता है।
8 of 12
श्रेयस अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
अय्यर को आखिरकार इस सत्र में उसका हक मिल गया। इससे यह भी साफ हो गया कि मैच की परिस्थितियों की समझ और रणनीति पर उसकी पकड़ बेजोड़ थी। उन्हें पता था कि जिन पिचों पर उछाल की कमी है, वहां काइल जैमीसन की 'बैक ऑफ द लेंथ' गेंदें कारगर साबित होंगी और यह मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ उन्होंने विजयकुमार विशाख से बार-बार वाइड यॉर्कर डालने को कहा और यह कारगर साबित हुआ।
9 of 12
श्रेयस अय्यर
- फोटो : PTI
क्वालिफायर दो में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने उनसे नकल बॉल से अपनी गेंदों की गति कम करने को कहा और यह कारगर भी रहा। उन्होंने दिखाया है कि रोहित शर्मा के वनडे से संन्यास लेने के बाद उन्हें टीम की कप्तानी के लिए मजबूत उम्मीदवार माना जा सकता है। वह 50 ओवर के प्रारूप में बेहतरीन बल्लेबाज हैं और जब टी20 या टेस्ट की बात आती है तो वह जल्द ही दोनों प्रारूपों की टीम में जगह बनाने का माद्दा रखते है।
10 of 12
श्रेयस अय्यर
- फोटो : ANI
अय्यर के साथ पिछले दो साल से करीब से काम करने वाले ने पीटीआई से कहा, 'सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात विचारों की स्पष्टता है। वह प्रक्रिया का गंभीरता से पालन करने वाला खिलाड़ी है। वह शारीरिक फिटनेस से संबंधित अपनी दिनचर्या और अभ्यास को कभी नहीं छोड़ता। उसके लिए ‘चिट मिल’ जैसे कोई चीज नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उसने पिछले कुछ वर्षों में अपने दोस्तों के समूह को सीमित कर दिया है। वह इस बात को सुनिश्चित करना चाहता है कि उसके आस पास कोई नकारात्मकता न आए।'
11 of 12
श्रेयस अय्यर
- फोटो : ANI
अभिषेक नायर की देखरेख में उनके बल्लेबाजी की मानसिक पहलू को मजबूती मिली है जबकि बचपन के कोच प्रवीण आमरे ने भारतीय टीम से दूर रहने के दौरान उनके खेल में सुधार करने पर काफी मेहनत किया है। अय्यर के एक करीबी दोस्त ने कहा, 'वह अमूमन खाली समय में अपने हाथ में बल्ला लेकर मैच जैसी स्थिति और गेंद की कल्पना कर शॉट का अभ्यास करता है।'
पंजाब किंग्स जब पहले क्वालिफायर में आरसीबी से हार गई थी तब अय्यर ने कहा था, 'हम लडाई हारे हैं, युद्ध नहीं।' उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और उन्होंने क्वालिफायर दो में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 87 रन की पारी खेल कर इसे सही भी साबित किया। उसी वक्त यह स्पष्ट हो गया था कि भारतीय क्रिकेट में एक ऐसे कप्तान की शुरुआत हो रही है, जो सामान्य चीजों को समझने और बड़ी तस्वीर को देखने की क्षमता रखता है।