Gaurav Wasan with Baba ka Dhaba owners
- फोटो : Instagram
गौरव वासन का कहना है कि वह सभी सबूत सार्वजनिक कर देंगे। बाबा का ढाबा की मदद के लिए सबसे पहले आगे आए गौरव कहते हैं, "जो लोग प्रमाण मांग रहे हैं, वे ऐसा करने में गलत नहीं हैं, और मैं सभी सबूतों को आवश्यक रूप से रखूंगा। ये आरोप सिर्फ मेरी खिंचाई के लिए लगाए गए हैं, और इसमें कोई सच्चाई नहीं है" उन्होंने कहा, "मैं जल्द ही सभी सबूतों को अपलोड करूंगा, और फिर लोग खुद फैसला कर सकते हैं।"