फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan Drug Case: आर्यन की गिरफ्तारी के बाद मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी डायरेक्टर पर लगाए थे गंभीर आरोप, क्या वो सच निकले?

Fri, 27 May 2022 03:03 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रूज ड्रग्स मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्लीन चिट मिल गई है। इसके बाद एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। 
विज्ञापन
1 of 12
शाहरूख खान और आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला
क्रूज ड्रग्स मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्लीन चिट मिल गई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अपनी चार्ज शीट में आर्यन खान का नाम नहीं शामिल किया है। इसके बाद से एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। 

जब ये कार्रवाई हुई थी तब महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब कहा जा रहा है कि मंत्री नवाब मलिक के कई आरोप सही थे। हालांकि, एनसीबी ने इन आरोपों को लेकर जांच की बात कही है। जानिए कब-कब मलिक ने क्या-क्या आरोप लगाए थे?  
विज्ञापन

2 of 12
आर्यन खान - फोटो : social media
02 अक्तूबर 2021 : एनसीबी की कार्रवाई
देर रात एनसीबी ने क्रूज पर छापेमारी की थी। मामले में आर्यन खान समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया था। 
विज्ञापन

3 of 12
नवाब मलिक को कारण बताओ नोटिस - फोटो : Amar Ujala
06 अक्तूबर 2021 : मलिक का पहला आरोप
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि क्रूज पर छापेमारी की कार्रवाई एक साजिश है। कार्रवाई के दौरान भाजपा के पूर्व नेता मनीष भानुशाली और धोखाधड़ी के मामले में आरोपी केपी गोसावी मौजूद थे। केपी गोसावी को एनसीबी ने गवाह बनाया है। 

4 of 12
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
09 अक्तूबर 2021 : मलिक का दूसरा आरोप
मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि क्रूज पर छापेमारी के दौरान एनसीबी ने कई लोगों को बिना पूछताछ किए छोड़ दिया। इसमें भाजपा नेता मोहित कंबोज का रिश्तेदार भी शामिल था। महाराष्ट्र भाजपा के बड़े नेताओं ने केंद्र सरकार की मदद से उसे एनसीबी के चंगुल से बाहर करवाया। 

 
विज्ञापन

5 of 12
राकांपा नेता नवाब मलिक। - फोटो : PTI
14 अक्तूबर 2021 : मलिक का तीसरा आरोप
नवाब मलिक ने दावा किया कि एनसीबी ने मेरे दामाद समीर खान के पास से 200 किलो हर्बल तंबाकू को गांजा के रूप में दिखाने की कोशिश की। एजेंसी को मेरे दामाद के पास से कुछ बरामद नहीं हुआ था। 

 
विज्ञापन

6 of 12
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
16 अक्तूबर 2021 : मलिक ने कहा- सब प्लांटेड था
नवाब मलिक ने कहा, आर्यन खान ड्रग्स केस के गवाह फ्लेचर पटेल एनसीबी के तीन मामलों में गवाह के तौर पर पेश हो चुका है। पटेल और एनसीबी जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की बहन यासमीन वानखेड़े एक-दूसरे को काफी अच्छे से जानते हैं। यासमीन के साथ एक फोटो भी फ्लेचर पटेल की है। इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए यासमीन को लेडी डॉन कहा गया है। 
विज्ञापन

7 of 12
नवाब मलिक और समीर वानखेड़े - फोटो : पीटीआई
21 अक्तूबर 2021 : वसूली का आरोप लगाया
नवाब मलिक ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर बॉलीवुड के हस्तियों से वसूली का आरोप लगाया। मलिक ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वानखेड़े उस वक्त मालद्वीव में थे, जब कई फिल्मी हस्तियां वहां छुट्टी मनाने गए थे। 

 

8 of 12
प्रभाकर सैल - फोटो : अमर उजाला
24 अक्तूबर 2021 : गवाह ने ही बड़ा आरोप लगा दिया
प्रभाकर सैल (आर्यन खान ड्रग केस का गवाह) ने बड़ा आरोप लगाया। कहा, मैंने केस के दूसरे गवाह केपी गोसावी को शाहरूख खान के किसी करीबी से बात करते हुए सुना था। गोसावी 25 करोड़ रुपए की डिमांड कर रहा था और 18 करोड़ में डील फाइनल करने की बात कर रहा था। गोसावी ने फोन पर ही कहा था कि इसमें से आठ करोड़ वानखेड़े को देना है। 



 

9 of 12
समीर वानखेड़े और नवाब मलिक। - फोटो : अमर उजाला
25 अक्तूबर 2021 : वानखेड़े के नाम और धर्म पर सवाल
नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि वानखेड़े ने आईआरएस की नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेज लगाए हैं। उनका पूरा नाम समीर दाऊद वानखेड़े है। जन्मतिथि प्रमाण पत्र में वानखेड़े ने फर्जीवाड़ा किया है। वह मुस्लिम हैं और उनके पिता ने अपने आप को दलित बताया। 

 

10 of 12
एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े - फोटो : अमर उजाला
06 नवंबर 2021 : ऑडियो जारी किया
नवाब मलिक ने अपने ट्विटर पर एक ऑडियो जारी किया। दावा किया कि इस ऑडियो में बात करने वाले दो लोगों में एक स्टेलिन डिसूजा है तो दूसरा एनसीबी अधिकारी है। स्टेलिन डिसूजा का नाम इस मामले में तब सामने आया था, जब प्रभाकर सैल ने आरोप लगाया था कि किरण गोसावी और स्टेलिन के बीच आर्यन खान मामले में 25 करोड़ की रिश्वत की बात हुई है। इसमें आठ करोड़ रुपये समीर वानखेड़े को दिए जाने हैं।

 

11 of 12
राकांपा नेता नवाब मलिक। - फोटो : PTI
07 नवंबर 2021 : भाजपा नेता की एंट्री
नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने भाजपा नेता मोहित कंबोज की मदद से साजिश रची। मोहित कंबोज की समीर वानखेड़े से गहरी दोस्ती है। दोनों मिलकर उगाही का धंधा चलाया। दोनों ने ही साजिश के तहत आर्यन खान को किडनैप किया था। यह एक तरह से अपहरण और फिरौती का मामला है। 

 
विज्ञापन

12 of 12
नवाब मलिक - फोटो : Amar Ujala
8 नवंबर 2021 : वानखेड़े की साली पर आरोप
नवाब मलिक ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की साली पर भी निशाना साधा। कहा, समीर दाउद वानखेड़े, क्या आपकी साली हर्षदा दीनानाथ रेडकर ड्रग व्यापार में शामिल है? तुम्हें जवाब जरूर देना चाहिए। क्योंकि, उसका केस पुणे हाईकोर्ट में लंबित है।' इसके साथ ही मलिक ने पेंडिंग केस के सबूत पेश किए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें