देश में कोरोना के दैनिक मामलों से हाहाकार मचा हुआ है। पिछले कुछ दिनों तीन लाख से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं कोविड से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है और सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं ऑक्सीजन की भारी किल्लत ज्यादा राज्यों में देखी जा रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार और प्रशासन की लोगों से अपील है कि वो जरूरी ना हो तो घर पर ही रहें लेकिन कोई भी शख्स कितना ही घर पर रह सकता है। गैर-जरूरी कामों को छोड़ भी दें तो रोजाना के फल-सब्जी, दूध, राशन या दवा लेने तो किसी ना किसी को घर से बाहर जाना ही पड़ेगा। ऐसे में परिवार के मुखिया की चिंता बढ़ जाती है कि उसके साथ-साथ कोरोना वायरस भी घर में ना आ जाए। कोरोना से बचने के लिए अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने कुछ गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनका पालन कर हम कोरोना वायरस को अपने घर तक लाने में सफल हो सकते हैं...