फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: कल आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट और अग्निपथ पर देश में आग, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Fri, 17 Jun 2022 09:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 6
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबर सामने आई है। यूपी बोर्ड रिजल्ट के लिए लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। यूपी बोर्ड परिणाम शनिवार, 18 जून को जारी किया जा रहा है। इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए लगभग 51,92,689 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 27,81,654 परीक्षार्थी हाई स्कूल के थे और 24,11,035 परीक्षार्थी इंटरमीडियट यानी कक्षा 12वीं के थे। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 6
UP Board Result 2022 - फोटो : Amar Ujala
छात्रों का इंतजार हुआ खत्म
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 18 जून को यूपी बोर्ड 2022 के परिणामों की घोषणा करेगा। इसे लेकर उत्तर प्रदेश के तमाम विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बेसब्री से इंतजार है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 6
वीआर चौधरी - फोटो : ANI
वायु सेना में 24 जून से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
केंद्र सरकार के अग्निपथ योजना के एलान के बाद शुक्रवार को वायु सेना में भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत को लेकर बड़ी खबर आई। वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने बताया कि अग्निपथ योजना में भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 6
जोस बटलर - फोटो : England Cricket/Twitter
इंग्लैंड ने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया
इंग्लैंड ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी की। उसने शुक्रवार (17 जून) को एम्स्टेल्विन में 50 ओवर में चार विकेट 498 रन बनाए। यह वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इंग्लैंड ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। उसने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2018 में नॉटिंघम में छह विकेट पर 481 रन बनाए थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 6
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान - फोटो : Social media
पाकिस्तान में महंगाई की मार
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान सरकार के लिए फिर एक चुनौती खड़ी कर दी है। जिस समय देश की आर्थिक हालत रोजमर्रा के स्तर पर बिगड़ रही है, इमरान खान ने सरकार के महंगाई बढ़ाने वाले कदमों के खिलाफ रविवार को देश भर में प्रदर्शन का आह्वान कर दिया है। पिछले महीने पीटीआई के सरकार विरोधी ‘आजादी मार्च’ के दौरान जम कर हिंसा हुई थी। इस्लामाबाद में एक पुलिस कांस्टेबल सहित तीन लोगों की मौत हुई थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अग्निपथ योजना पर बवाल - फोटो : ANI
15 राज्यों में बवाल, दो मौतें
अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में बवाल जारी है। 15 राज्यों से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कई जगह हिंसा की घटना की खबर सामने आ चुकी हैं। सड़क से लेकर रेलवे ट्रैक और बाजारों तक बवाल हो रहा है। प्रदर्शनों के बीच दो लोगों की मौत हो चुकी है। कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें