फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brain Temperature: आपके दिमाग का तापमान हो सकता है उम्मीद से भी ज्यादा, जानिए कितना होता है गर्म?

Fri, 17 Jun 2022 06:00 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
उम्मीद से ज्यादा गर्म हो सकता है आपका दिमाग - फोटो : istock
Brain Temperature: इतनी गर्मी में किसी का भी दिमाग गर्म हो जाता है, लेकिन असल में देखा जाए, तो ये आपकी उम्मीद से भी ज्यादा गर्म हो सकता है। जी हां, भले ही इंसान के शरीर का सामान्य तापमान करीब 37 ºC (98.6 ºF) होता है, लेकिन दिमाग का नहीं। इस बात का खुलासा नए शोध के बाद हुआ, जिसमें ये बात सामने आई कि इंसान के शरीर की तुलना में उसका दिमाग 2 ºC (3.6 ºF) ज्यादा गर्म हो सकता है। ब्रेन जर्नल में प्रकाशित एक शोध में बताया गया है कि, शोध में हिस्सा लेने वाले लोगों के दिमाग का औसत तापमान 38.5ºC (101.3ºF) था। ये औसत ओरल तापमान से 2.5ºC (4.5ºF) ज्यादा था। वहीं मस्तिष्क के गहरे क्षेत्रों में तापमान अक्सर 40ºC (104ºF) से ज्यादा पाया गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन क्षेत्रों में उच्चतम तापमान 40.9ºC (105.6ºF) दर्ज किया गया। दरअसल, मनुष्यों में दिमाग के सामान्य तापमान को कभी परिभाषित ही नहीं किया गया। इसे भी आम तौर पर शरीर के बाकी अंगों के जैसा ही मानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
उम्मीद से ज्यादा गर्म हो सकता है आपका दिमाग - फोटो : istock
हाल में किए गए अध्ययनों में, दिमागी रूप से घायल मरीजों का डेटा लिया गया था। इन्हें सीधे तौर पर मॉनिटर किया गया। वहीं अब स्वस्थ लोगों के दिमाग के तापमान को मैग्नेटिक रेजोनेंस स्पेक्ट्रोस्कोपी (MRS) यानी  गैर-आक्रामक मस्तिष्क स्कैनिंग तकनीक (Non-invasive brain scanning technique) के जरिए मापा जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
उम्मीद से ज्यादा गर्म हो सकता है आपका दिमाग - फोटो : istock
फिक्स नहीं होता दिमाग का तापमान 
मेडिकल रिसर्च काउंसिल लेबोरेटरी फॉर मॉलिक्यूलर बायोलॉजी के ग्रुप लीडर डॉ जॉन ओ'नील ने बताया कि नए शोध में, टीम ने MRS के जरिए 20 से 40 साल की उम्र के 40 स्वस्थ लोगों के दिमाग की जांच की गई, जिनमें 20 पुरुषों और 20 महिलाएं थीं। एक दिन में इन लोगों के दिमाग का तीन बार माप लिया गया, जिसमें पाया गया कि पूरे दिन में दिमाग के तापमान में बहुत बदलाव था।

4 of 6
उम्मीद से ज्यादा गर्म हो सकता है आपका दिमाग - फोटो : istock
इससे ये बात साबित हुई कि दिमाग का तापमान कभी फिक्स नहीं होता। ये हमेंशा उम्र, लिंग, मेंस्ट्रुअल साइकल, मस्तिष्क के क्षेत्र और समय के हिसाब से परिवर्तित होता रहता है। इसमें एक और रोचक बात ये सामने आई कि इंसान का दिमाग दोपहर में सबसे गर्म और रात में सबसे ठंडा पाया गया।
विज्ञापन

5 of 6
उम्मीद से ज्यादा गर्म हो सकता है आपका दिमाग - फोटो : istock
पुरुषों की तुलना में महिलाओं का दिमाग ज्यादा गर्म
इस शोध में एक और हैरान करने वाली बात ये सामने आई कि महिलाओं का दिमाग पुरुषों की तुलना में ज्यादा गर्म होता है। दरअसल, दिमाग के तापमान पर व्यक्ति के लिंग का भी प्रभाव पड़ता है। महिलाओं का दिमाग, मेंस्ट्रुअल साइकल के पहले भाग की तुलना में दूसरे भाग के दौरान, ओव्यूलेशन के बाद 0.36 ºC (0.65 ºF) गर्म पाया गया, जो पुरुषों के दिमाग के तापमान की तुलना में अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उम्मीद से ज्यादा गर्म हो सकता है आपका दिमाग - फोटो : अमर उजाला
रिसर्च में पाया गया कि दिमाग का तापमान 36.1ºC से 40.9ºC (97ºF और 105.6ºF) के बीच था। खास बात ये है कि दिमाग की सतह ठंडी होती है, लेकिन इसके गहरे क्षेत्र बेहद गर्म होते हैं। जैसे मस्तिष्क के सबसे गहरे हिस्से थैलेमस का तापमान सबसे अधिक पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें