कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं एवं सांसदों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड से जुड़े धनशोधन के मामले में सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के खिलाफ किया गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी और अन्य नेताओं को करीब सात घंटे तक हिरासत में रखने के बाद रिहा किया गया। इसके अलावा ईडी ने करीब छह घंटे तक सोनिया से सवाल-जवाब किए। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और एक ही क्लिक पर...