फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: महाराष्ट्र में अब शिंदे सरकार और 'मां काली' के हाथ में सिगरेट वाले पोस्टर ने मचाया बवाल, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Mon, 04 Jul 2022 09:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 7
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
महाराष्ट्र में आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर दिया। इसके अलावा एनसीपी, सपा और एआईएमआईएम के विधायक भी वोटिंग से दूर रहे। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस विधायकों के गायब होने की हो रही है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण जैसे दिग्गज भी शामिल हैं। इसके अलावा यूपी में योगी सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 7
महाराष्ट्र विधानसभा में वोटिंग के दौरान एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : अमर उजाला
एकनाथ शिंदे ने हासिल किया विश्वास मत
महाराष्ट्र में आज एकनाथ शिंदे ने फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर दिया। इसी के साथ ये भी तय हो गया कि अब एकनाथ शिंदे की सरकार बरकरार रहेगी। फ्लोर टेस्ट में शिंदे के पक्ष में 164 मत पड़े। विपक्ष में 99 विधायकों ने वोट डाला। 22 विधायक वोटिंग के लिए नहीं पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा कांग्रेस के 10 विधायक हैं। इसके अलावा एनसीपी, सपा और एआईएमआईएम के विधायकों ने भी वोट नहीं डाला। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
leena manimekalai - फोटो : सोशल मीडिया
पोस्टर ने मचाया बवाल
बॉलीवुड सिनेमा में कई ऐसी फिल्में हैं, जो रिलीज से पहले धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप झेल चुकी हैं। कुछ दिनों पहले, बिग बजट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें रणबीर कपूर मंदिर के अंदर जूते पहनकर जाते हुए नजर आए थे। इस सीन की वजह से सोशल मीडिया पर लोग काफी भड़क गए थे। वहीं, अब ऐसा ही एक और मामला सामना आया है। हाल ही में, भारतीय फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई ने अपनी डॉक्यूमेंट्री का एक पोस्टर शेयर किया, जिस पर अब जमकर विवाद हो रहा है। इस पोस्टर में काली मां को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है और इसे देखने के बाद लोग काफी ज्यादा भड़क गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
अल्पाइन ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटा
इटली में अल्पाइन ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। उसकी चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई। आठ अन्य लोग घायल हो गए। 18 लोग बर्फ और चट्टानों के मलबे में फंसे हैं। अल्पाइन बचाव सेना के प्रवक्ता वाल्टर मिलान के अनुसार यह घटना पुंटा रोक्का के पास मरमोलाडा पर्वत पर हुई। यह इटालियन डोलोमाइट्स में सबसे ऊंचा पर्वत है। मरमोलाडा की ऊंचाई 11,000 फीट है। फंसे लोगों को निकालने के लिए पांच हेलिकॉप्टर और खोजी श्वानों की मदद ली जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
पीएम मोदी - फोटो : ANI
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में एक बार फिर चूक का मामला सामने आया है। इस बार ये वाकया आंध्र प्रदेश दौरे के दौरान विजयवाड़ा में हुआ। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने काले गुब्बारे छोड़े। एसपी सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि ये घटना गन्नावरम एयरपोर्ट पर हुई। इस मामले में अब तक चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
योगी 2.0 के 100 दिन पूरे
अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। इस मौके पर उन्होंने एक पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन जनता की सेवा, सुरक्षा और सुशासन को समर्पित रहे हैं। यही कारण है कि पहले विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत, फिर विधान परिषद चुनाव में जीत और अभी हाल ही में आजमगढ़ और रामपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत सरकार पर जनविश्वास का प्रतीक है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
भगवंत मान का कैबिनेट विस्तार
पंजाब में आज भगवंत मान मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हुआ। पांच नए मंत्रियों में एक महिला भी हैं। नए मंत्रियों में हिंदू चेहरे के तौर पर अमन अरोड़ा और महिला मंत्री के तौर पर गायिका अनमोल गगन मान को जगह मिली है। कैबिनेट में शपथ लेने वालों में कभी मजदूरी करने वाले चंदन सिंह जौड़ामाजरा भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें