महाराष्ट्र में आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर दिया। इसके अलावा एनसीपी, सपा और एआईएमआईएम के विधायक भी वोटिंग से दूर रहे। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस विधायकों के गायब होने की हो रही है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण जैसे दिग्गज भी शामिल हैं। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।