फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन की बड़ी खबरें: उत्तराखंड में सरकार के शपथग्रहण से लेकर बिहार में सियासी हलचल तक, पढ़ें आज के अहम समाचार सिर्फ एक क्लिक पर

Wed, 23 Mar 2022 08:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसके अलावा बिहार में वीआईपी के तीनों विधायकों ने भाजपा को समर्थन देने का एलान कर दिया। इसके अलावा तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के भोईगुड़ा स्थित कबाड़ गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें 11 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सभी बिहार के रहने वाले थे। ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, खेल और सिनेमा जगत की बड़ी खबरों से आपको रूबरू कराते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
पुष्कर सिंह धामी की नई टीम। - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में फिर धामी सरकार
उत्तराखंड में नई सरकार का गठन हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। धामी के साथ आठ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। नई कैबिनेट में धामी ने पांच पुराने चेहरों को बरकार रखा है तो तीन नए चेहरे भी शामिल किए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
हैदराबाद के कबाड़ गोदाम में भीषण आग - फोटो : ANI
हैदराबाद के कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 11 मजदूरों की मौत
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के भोईगुड़ा स्थित कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई है जिसमें 11 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वाले सभी मजदूर बिहार के रहने वाले  थे और यहां कबाड़ गोदाम में काम करते थे। यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
मुकेश सहनी - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश सहनी को करारा झटका
बिहार में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुखिया मुकेश सहनी को करारा झटका लगा है। पार्टी के सभी तीनों विधायकों ने बुधवार को भाजपा को समर्थन देने का एलान कर दिया। इन तीनों विधायकों में मिश्री लाल यादव, राजू सिंह और स्वर्णा सिंह शामिल हैं। अब मंत्री मुकेश सहनी अकेले पड़ते नजर आ रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल - फोटो : Amar Ujala
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का  सफल परीक्षण
भारत ने बुधवार को सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि ये परीक्षण अंडमान एवं निकोबार में हुआ। अधिकारियों के अनुसार बढ़ी हुई रेंज की इस मिसाइल ने टारगेट पर सटीक निशाना लगाया। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
कोरोना वैक्सीनेशन - फोटो : Amar Ujala
वैक्सीनेशन पर आई बड़ी खबर
देश में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां अब तक 50 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग - फोटो : NATO
नाटो यूक्रेन को भेजेगा मदद
नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (नाटो) के प्रमुख जेंस स्टोलेनबर्ग ने बुधवार को रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध को लेकर चीन पर आरोप लगाए। स्टोलेनबर्ग ने कहा कि चीन खुले तौर पर झूठ बोलकर रूस को राजनीतिक मदद दे रहा है। उन्होंने साफ किया कि नाटो के सदस्य देश यूक्रेन को अतिरिक्त मदद भेजने के लिए तैयार होने वाले हैं, ताकि वह देश परमाणु और रासायनिक हथियार के खतरे से बच सके। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें